सड़क दुर्घटना में युवा अधिवक्ता की दर्दनाक मौत
मड़ियाहूं,संकल्प सवेरा (जौनपुर) बुधवार की देर शाम मड़ियाहूं जौनपुर मार्ग पर गुत वन मोड़ पर दो बाईकों में आमने-सामने हुई टक्कर में युवा अधिवक्ता की दर्दनाक मौत हो गई ।
बताया जाता है कि मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ददरा निवासी दुर्गेश दुबे 38 वर्ष पुत्र त्रिवेणी दुबे जो दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता थे।बुधवार देर शाम न्यायालय से बाइक से अपने घर आ रहे थे ।वह जैसे ही मड़ियाहूं जौनपुर मार्ग पर स्थित गुतवन मोड़ के पास पहुंचे थे। सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें जौनपुर अस्पताल ले जाया गया ।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।मौत की सूचना पर मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। इनके पिता त्रिवेणी प्रसाद दुबे भी दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता हैं।












