• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

भाजपा का 23 जिलों में क्लीन स्वीप, जीत के लिए तरसता रहा विपक्ष

BJP clean sweep in 23 districts, opposition yearns for victory

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 11, 2022
in Uttar Pradesh
0
भाजपा का 23 जिलों में क्लीन स्वीप, जीत के लिए तरसता रहा विपक्ष
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ, संकल्प सवेरा । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में विपक्ष के तमाम दावों से उलट भाजपा गठबंधन की पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी सुनिश्चित हो चुकी है। भाजपा की जीत कितनी जोरदार है, इसे लखीमपुर खीरी सहित 23 जिलों में उसके क्लीन स्वीप से समझा जा सकता है। इन जिलों में विपक्ष जीत के लिए तरसता रहा।

गोरखपुर की सभी नौ सीटें भाजपा जीतने में कामयाब रही, जबकि पिछली बार चिल्लूपार सीट बसपा के पास थी। तब यहां पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के पुत्र विनय शंकर तिवारी जीते थे। इस बार वह सपा के टिकट पर मैदान में थे। देवरिया की सभी सात सीटें भाजपा को मिल रही हैं। पिछली बार भाटपाररानी सीट सपा के पास थी

कुशीनगर की सभी सात सीटें भाजपा को मिल रही हैं। पिछली बार तमकुहीराज कांग्रेस के पास थी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू इस बार अपनी सीट हार गए हैं। संतकबीर नगर में इतिहास दोहराते हुए भाजपा ने सभी सीटें जीत लीं। गोंडा जिले की सातों विधानसभा सीटों में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने विजय पताका फहराई है। हरदोई में भी आठों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने विजय पताका फहराई है। 2017 के चुनाव में यहां की सात सीटों पर भाजपा काबिज हुई थी।

लखीमपुर में भाजपा ने प्रदर्शन दोहराते हुए सभी आठों सीटों पर जीत दर्ज की। पीलीभीत जिले की चारों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। पिछलेे चुनाव में भी पार्टी ने चारों सीटें जीती थीं। गौतमबुद्धनगर की सभी तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। इस तरह भाजपा ने यहां अपना कब्जा बरकरार रखा है। इसी तरह वाराणसी की सभी नौ सीटें जीतकर भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए इतिहास दोहराया है।

मीरजापुर और सोनभद्र में इतिहास दोहराते हुए एक बार फिर सभी सीटों पर कब्जा जमाया। शाहजहांपुर में सभी छह सीटें जीतकर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले वहां पांच सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कराने में कामयाब रही थी। आगरा, अलीगढ़, एटा और मथुरा में सभी सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप की है। उन्नाव में भी भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए विपक्ष को जीत के लिए तरसा दिया। फर्रुखाबाद, कन्नौज, महोबा, हमीरपुर और कानपुर देहात में इतिहास दोहराते हुए भाजपा ने फिर क्लीन स्वीप किया है

आजमगढ़ और कौशांबी में सपा का क्लीन स्वीप : प्रदेश भर में भाजपा की लहर के बीच समाजवादी किला माना जाने वाला आजमगढ़ भगवा खेमे के लिए अजेय साबित हुआ। यहां की सभी सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की। यहां कुल 10 विधानसभा सीटें हैं। उधर, कौशांबी में पहली बार साइकिल पूरे वेग से दौड़ी। समाजवादी पार्टी ने जिले में क्लीन स्वीप किया। भाजपा को तीनों सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा। सिराथू सीट से खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए। गाजीपुर और आजमगढ़ में सपा गठबंधन ने सभी सीटों पर जीत हासिल की।

Previous Post

दूर हो गया भाजपा का आधे से ज्यादा भ्रम:अखिलेश

Next Post

हमें दलित भी छोड़ गए,मुसलमानों ने सपा पर जताया भरोसा:मायावती

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
हमें दलित भी छोड़ गए,मुसलमानों ने सपा पर जताया भरोसा:मायावती

हमें दलित भी छोड़ गए,मुसलमानों ने सपा पर जताया भरोसा:मायावती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

जौनपुर में जमीन विवाद लाठी-डंडों से पीटकर 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

April 22, 2026
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

जौनपुर में जमीन विवाद लाठी-डंडों से पीटकर 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

April 22, 2026
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

जौनपुर में जमीन विवाद लाठी-डंडों से पीटकर 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

April 22, 2026
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.