• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

अब केशव प्रसाद मौर्य की जगह कौन होगा डिप्टी सीएम?

Now who will be the Deputy CM in place of Keshav Prasad Maurya?

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 11, 2022
in Uttar Pradesh
0
अब केशव प्रसाद मौर्य की जगह कौन होगा डिप्टी सीएम?
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ, संकल्प सवेरा । उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सहयोगियों के साथ प्रचंड बहुमत पा लिया है। इस बड़ी सफलता के बाद अब भाजपा को नया मंत्रिमंडल तय करना है। केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव हारने के बाद एक नया उप मुख्यमंत्री भी तय होना है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल के गठन में क्षेत्रीय तथा जातीय संतुलन साधने पर भी फोकस रहेगा। भाजपा 2024 के लोकसभा की तैयारी में जुट जाएगी और मंत्रिमंडल के गठन में इसका भी ध्यान रखा जाएगा

भाजपा को उत्तर प्रदेश में नए उप मुख्यमंत्री पद की तलाश में स्वतंत्र देव सिंह के साथ बेबी रानी मौर्य की दावेदारी को भी ध्यान में रखेगी। इस बार चुनाव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही साथ 11 मंत्री चुनाव हारे हैं। इनकी खाली जगह भरने के लिए भारतीय जनता पार्टी को मंत्रिमंडल में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण साधकर नए चेहरों को जगह देनी होगी। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन के फार्मूले में फिट डॉ. दिनेश शर्मा को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाने में तो सफल रही, लेकिन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित ग्यारह मंत्री चुनाव हार गए। अब नई सरकार में नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन होना है। यह तो तय है कि अब मंत्रिमंडल के सहारे भाजपा 2024 के लिए रणनीति की चौसर सजाएगी। क्षेत्रीय-जातीय संतुलन साधते हुए न सिर्फ हारे मंत्रियों के स्थान पर भरपाई नए विधायकों से की जाएगी, बल्कि फिर से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते है। जिसके लिए विभिन्न समीकरण पूरे करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और आगरा ग्रामीण से विधायक चुनी गईं पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के ऐन पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और फिर योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में जिस तरह से भाजपा ने जातीय-क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया, उसका ध्येय यह चुनाव था। ऐसे में तय है कि योगी आदित्यनाथ सरकार-2 के गठन में 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव की रणनीति शामिल होगी।

दरअसल, सिराथू विधानसभा सीट से लड़े उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार चुके हैं तो डा.दिनेश शर्मा चुनाव नहीं लड़े हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अब उपमुख्यमंत्री पदों के लिए नए चेहरे तलाशे जाएं। उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेनीरानी मौर्य को इस पद का दावेदार माना जा रहा है। दलित चेहरा होने के साथ वह महिला भी हैं। उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाकर पार्टी एक तीर से दो संदेश देना चाहेगी। आगरा में भाजपा की झोली में एक बार फिर नौ में से नौ सीटें डाल दी हैं, इसलिए उस क्षेत्र को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है। उपमुख्यमंत्री का दूसरा पद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को सौंपा जा सकता है

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखने वाले पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपने का जो प्रयोग भाजपा ने किया था, उसे स्वतंत्र देव सिंह के साथ दोहराया जा सकता है। इसकी एक और वजह है। केशव को सिराथू सीट पर सपा के चिन्ह पर चुनाव लड़ीं अपना दल (कमेरावादी) की पल्लवी पटेल ने शिकस्त दी है। कुर्मी जाति से ताल्लुक रखने वाली पल्लवी का इस लिहाज से अपनी बिरादरी में सियासी कद बढऩा तय है। ऐसे में कुर्मी बिरादरी से आने वाले स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा इसकी काट ढूंढना चाहेगी

अटकलें यह भी हैं कि डा. दिनेश शर्मा को संगठन का जिम्मा सौंपा जा सकता है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ब्राह्मण को प्रदेश संगठन सौंपने के प्रयोग भाजपा पहले भी कर चुकी है। 2014 में इस पद पर डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी को बैठाया गया तो 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले डा. महेंद्र नाथ पांडेय प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। दिनेश शर्मा को संगठन का लंबा अनुभव है, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं और ब्राह्मणों ने भाजपा को भरपूर वोट भी दिया है।

फिर जीते दिग्गज और संगठन के परिश्रमी पाएंगे कुर्सी : मंत्रिमंडल में रहे पुराने व अनुभवी चेहरों के अलावा योगी आदित्यनाथ सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों को दोबारा जगह मिलना स्वाभाविक है। उल्लेखनीय है कि 60 मंत्रियों में से योगी आदित्यनाथ सहित पचास मंत्री चुनाव लड़े, जिनमें से 11 हार गए। तीन मंत्री सपा में जा चुके हैं, जबकि तीन का भाजपा ने टिकट काट दिया था। इस तरह सीधे-सीधे 17 सीटें खाली नजर आ रही हैं।
यदि मंत्रिमंडल का यही आकार भी रखा गया तो विरोधी खेमे के दिग्गजों को हराने वाले नए विधायक और चुनाव में संगठन का पराक्रम दिखाने वाले कुछ पदाधिकारियों को मंत्री बनाया जा सकता है। अप्रत्याशित ढंग से भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में आकर चुनाव जीतने वाले असीम अरुण और प्रवर्तन निदेशालय के संयुक्त निदेशक रहे राजेश्वर सिंह के अलावा दयाशंकर सिंह और बलिया के बांसडीह की केतकी सिंह भी इस कतार में हैं
Previous Post

पूर्वांचल की सबसे हाट सीट मल्हनी पर सपा का कब्जा बरकरार

Next Post

दूर हो गया भाजपा का आधे से ज्यादा भ्रम:अखिलेश

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
पूर्व विधायक की हत्या पर अखिलेश बोले- हिल गया प्रदेश

दूर हो गया भाजपा का आधे से ज्यादा भ्रम:अखिलेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.