जेपी नड्डा ने कहा कि किसानों की चिंता सिर्फ पीएम मोदी ने ही की है. पीएम किसान सम्मान निधि के तहत करीब 180 लाख करोड़ रुपये खर्च करके किसानों के खाते में हर साल 6,000 रुपये पहुंचाने का काम किया है.
किसानों की चिंता सिर्फ पीएम मोदी ने ही की है. पीएम किसान सम्मान निधि के तहत करीब 180 लाख करोड़ रुपये खर्च करके किसानों के खाते में हर साल 6,000 रुपये पहुंचाने का काम किया है. देश के 22 करोड़ किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड दिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि 2014 में 18,000 गांव में बिजली नहीं थी और अब 18,000 गांव में 24 घंटे बिजली है. पहले हफ्ते में 3-4 दिन बिजली रहती थी और जब सुबह बिजली रहती थी, तो शाम को नहीं रहती थी, शाम को बिजली रहती थी तो सुबह नहीं रहती थी
सदियों पहले जब महामारी आती थी, तब लोग बीमारी से ज्यादा भुखमरी से मर जाते थे. कोरोना महामारी के समय मोदी जी ने गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत गरीबों को पांच किलो गेहूं/चावल प्रति व्यक्ति देने का काम किया. यूपी में योगी जी ने अलग से गेहूं, चावल, नमक, तेल, चना गरीबों को देने का काम किया. यूपी में मोदी जी का भी और योगी जी का भी अनाज गरीबों को मिल रहा है, ये होती है डबल इंजन सरकार की ताकत
केंद्र सरकार मोदी सरकार ने युवाओं की चिंता करते 60 लाख नौकरियां देगी। आज देश, उत्तर प्रदेश और मछलीशहर बदल रहा है। पहले उत्तर प्रदेश सातवें नंबर पर था आज योगीजी ने इससे पहले नंबर पर कर दिया है।












