मतदान करके ही अच्छी सरकार बना सकते हैं-राजीव
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जौनपुर,संकल्प सवेरा।नगर के मियांपुर स्थित साइबर इंस्टिट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में रविवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था के निदेशक राजीव पाठक ने कहा कि मतदान करके हम अपने क्षेत्रीय प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं, जो क्षेत्र के विकास के मुद्दे को सदन में अवगत कराते हुए क्षेत्र का विकास करवाता है।उन्होंने कहा कि मतदान करके ही हम एक अच्छी सरकार बना सकते हैं।इस मौके पर संस्था के एमआईएस मैनेजर मंगल चौहान ने कहा कि देश के संविधान ने वोट डालने का अधिकार सभी को देकर एक बराबर कर दिया है।
उक्त भाषण प्रतियोगिता में कुल बाइस प्रतिभागियों ने मतदान के विषय मे अपने विचार रखे जिसमे से सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों मुकेश को प्रथम,अंतिमा को द्वितीय व आदित्य को तृतीय को संस्था की प्रबंधक रश्मि पाठक ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर मनीषा चौहान,आँचल निषाद,अनुराग,आनंद,प्रिंस,अजीत समेत भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।












