आम आदमी पार्टी का मकसद भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़कर एक ईमानदार व्यवस्था लागू करना: विनोद सिह वत्स
आप प्रत्याशी का जनसम्पर्क अभियान जारी
जौनपुर संकल्प सवेरा। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का जिले में जनसंपर्क लगातार जारी है। जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के आप प्रत्याशी विनोद सिह वत्स ने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को सदर विधान सभा के दर्जनो गावो में जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके साथ
भारी जनसर्मन देखने को मिला। जनसम्पर्क के दौरान उन्होने लागो से आम आदमी के पक्ष मे वोट देने की अपील की और कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव सत्ता पाने का एक साधन नहीं है बल्कि देश और समाज में परिवर्तन लाने का एक जरिया है। आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव सत्ता पाने का एक साधन नहीं है बल्कि देश और समाज में परिवर्तन लाने का एक जरिया है। हमारा मकसद एक पार्टी बदल कर दूसरी पार्टी सत्ता में लाना नहीं है

बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़कर एक ईमानदार व्यवस्था लागू करना है। हमारी सरकार ने देश के लोगों को यह उम्मीद दी है कि बदलाव संभव है और देश बदल तो सकता है। हमारे सामने पूरा का पूरा भ्रष्ट तंत्र और बड़ी.बड़ी पार्टियां हैं। उनके पास अथाह पैसा है लेकिन हमारे पास हमारा जूनून और हमारी देशभक्ति है। लोगों को बताएं कि दिल्ली में कैसे हमने बिजली पानी स्कूल अस्पताल सड़कें ठीक कर दिए और

आप की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश में भी अच्छे काम करेंगे। आज सरकार का मतलब हो गया है कि मंत्रियों और विधायकों को सारी सुविधाएं फ्री में मिले और जनता दर.दर की ठोकर खाती रहे। हम सरकार की परिभाषा बदलेंगे। अब मंत्री और विधायक सेवा करेंगे और जनता को सारी सुविधाएं मिलेंगी।












