कोचिंग सेंटर में पुलिस एवं छात्रों में कहासुनी
मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा जौनपुर। प्रयागराज मार्ग स्थित एक कोचिंग सेंटर पर किसी बात को लेकर सादी वर्दी में कोचिंग सेंटर में घुसे पुलिस कर्मियों एवं छात्रों में जमकर कहासुनी हुई। जिसके बाद पुलिस छात्रों समेत शिक्षक को भी अपनी हिरासत में ले लिया ।
पुलिस के अनुसार उक्त कोचिंग सेंटर में एक छात्रा द्वारा शिकायत की गई थी कि कुछ छात्रों द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। जिसकी जांच में पुलिस कोचिंग सेंटर गई लेकिन मौजूद छात्रों द्वारा सादी वर्दी पुलिस के साथ कहासुनी की गई।जबकि कोचिंग सेंटर संचालक का कहना है कि कोचिंग सेंटर में कुछ लोग एक छात्र को मारते पीटते हुए उसे दबोच कर बाहर ले जाने लगे । जिससे सभी सकते में आ गए।
जिसका विरोध करने पर छात्रो व सादी वर्दी पुलिस मे तू तू मै मै हुई । संचालक का कहना है कि यदि पुलिस कर्मी सादे वर्दी में थे तो उन्हें सूचना देनी चाहिए थी ।पुलिस ने शिक्षक एवं आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष सदानंद राय का कहना है कि छात्रा की शिकयत पर पुलिस कोचिंग सेंटर में गई थी कुछ छात्रो व शिक्षक द्वारा विरोध किया गया था जिन्हे एहतियात के तौर पर हिरासत मे लिया गया है। मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।












