वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब्त किए एक लाख एकतालिश हजार
करंजाकला,संकल्प सवेरा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सराय ख्वाजा पुलिस ने दो और चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर तिराहे के पास पुलिस ने एक कार से एक लाख एकतालीश हजार रुपये बरामद किए। कार सवार के रुपये के संबंध में संतोषजनक जवाब न देने पर पुलिस ने रुपयों को जब्त कर लिया। खेतासराय से कार सवार रुपये लेकर जौनपुर की ओर जा रहे था।
जानकारी के अनुसार खेतासराय निवासी विक्रम अपनी कार से एक लाख एकतालिश हजार रुपये नकदी लेकर जा रहा था। चुनाव के दृष्टिगत उड़ाका दल तृतीय मजिस्ट्रेट राकेश चंद्र समदरिया के नेतृत्व में सराय ख्वाजा थाना अध्यक्ष देवानंद रजक और खेतासराय उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह मयफोर्स के साथ कुत्तुपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। कार तिराहे पर पहुंची कि पुलिस ने कार रोकी। तलाशी में कार के डिकी से एक लाख एकतालिश हजार रुपये नगद बरामद किया गया।
चालक के पास इससे जुड़े कोई कागजात नहीं थे। चालक विक्रम ने बताया कि उसके घर शादी है और जौनपुर शहर में पैसा देने जा रहा था। कागजात न होने पर पुलिस ने संपूर्ण धनराशि जब्त कर ली है। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि चेकिंग के दौरान बरामद रुपये के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।












