• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

भाजपा देवतुल्य कार्यकर्ता के बल पर हम चुनाव जीत रहे है: गिरीशचन्द यादव

We are winning elections on the strength of BJP's godlike worker: Girishchand Yadav

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 24, 2022
in Jaunpur
0
भाजपा देवतुल्य कार्यकर्ता के बल पर हम चुनाव जीत रहे है: गिरीशचन्द यादव
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भाजपा के त्रिदेव के बदौलत हम जौनपुर विधानसभा को जीत कर दिखाएंगे:राकेश त्रिवेदी

भाजपा देवतुल्य कार्यकर्ता के बल पर हम चुनाव जीत रहे है: गिरीशचन्द यादव

शक्ति केंद्र, बूथ और त्रिदेव लगायेगे चुनावी नैया पार: पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह

जौनपुर,संकल्प सवेरा: जौनपुर विधानसभा में भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन खानपुर में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के तौर पर जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने ‘बूथ जीता, तो चुनाव जीता’ ये मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया। जनता भाजपा के साथ है जबकि विपक्ष के लोग ट्रस्ट चलाते हैं विपक्ष के लोग परिवार चलाते हैं, जबकि हमारी पार्टी व्यापार नहीं, मिशन पर है।

सपा की गुंडागर्दी की वजह से लोग उसे पसंद नहीं करते। सपा और बसपा जातिवाद की राजनीति करती है, जबकी भाजपा राष्ट्रवाद राजनीति करते है। सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ है। दंगा, कर्फ्यू, बवाल और भय पैदा करना ही सपाइयों का काम है। 2012 से 2017 तक सपा शासनकाल में सात सौ से अधिक दंगे हुए। इससे पहले बसपा शासनकाल में 364 दंगे हुए। भाजपा के पांच साल के शासनकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि युवा नए भारत का कर्णधार भी है, विस्तार भी है।

युवा नए भारत का नियंता भी है, नेतृत्वकर्ता भी है। हमारे आज के युवाओं के पास प्राचीनता की विरासत भी है, आधुनिकता का बोध भी है। और इसलिए, जिधर युवा चलेगा उधर भारत चलेगा। और जिधर भारत चलेगा उधर ही अब दुनिया चलने वाली है।

प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुये कहा कि कार्यकर्ता लगकर गिरीश जी को जिताये क्योकि एक एक सीट का महत्व है, अगर एक सीट कम हो जायेगी तो ये विरोधी भाजपा की सरकार नही बनने देंगे। जौनपुर विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री गिरीश चन्द यादव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देवतुल्य कार्यकर्ता है वो खुद आगे आकर चुनाव अभियान में साथ साथ चल रहे है,

अगर चुनाव जीत गए तो मेडिकल कालेज में आयुर्वेद और हौम्योपैथिक कालेज की स्थापना कराने का काम करूंगा। कोरोना काल मे जब जिले में कोई वेंटिलेटर नही था तो हमने अपने विधायक निधि से वेंटिलेटर को मंगाया था, उसके बाद हमने मुख्यमंत्री से कहकर कई वेंटिलेटर यहां पर उपलब्ध कराए, उन्होंने सामने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने कार्यो को गिनाने के साथ विरोधियों के कारनामे भी बताने पड़ेंगे। अपने सरकार के कार्यो का गुणगान तो करना पड़ेगा, तो उनके सरकार में किये गये कुकर्मो को बताना पड़ेगा।

योगी सरकार में जो बिजली मिल रही है, उससे विपक्षी भी खुश है, यही कारण है कि आज विपक्ष भी कभी बिजली के लिए धरना पदर्शन नही कर सके। ये राष्ट्रवाद की लड़ाई है ये मोदी योगी की लड़ाई नही, बल्कि आपकी खुद की लड़ाई है इसलिए हे त्रिदेव साथियों आप अपने बूथ पर सक्रिय होकर अपने बूथ को, पन्ना को मजबूत करेगे तो आपको अवश्य सफलता मिलेंगे।

कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्र, पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, दिनेश सिंह बब्बू, विधानसभा प्रभारीपूर्व अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह, जिला प्रवासी संजय सिंह, नीरज, मण्डल अध्यक्ष गण अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, धर्मेन्द्र मिश्रा, मदन सोनी, राजकेशर पाल आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

चलचित्रों के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक

Next Post

मछलीशहर विधानसभा में सपा की होगी हैट्रिक या भाजपा का खुलेगा खाता

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मछलीशहर विधानसभा में सपा की होगी हैट्रिक या भाजपा का खुलेगा खाता

मछलीशहर विधानसभा में सपा की होगी हैट्रिक या भाजपा का खुलेगा खाता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.