प्रेरकों ने मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
सभी तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार भी रहे शामिल
बैरिकेडिंग का कार्य शुरू
करंजाकला,संकल्प सवेरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन में बने आगामी विधानसभा मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का सभी विधानसभाओं के प्रेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण किया।और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नवनिर्मित मूल्यांकन केंद्र को पहली बार विधानसभा चुनाव के मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जिसको शुक्रवार की शाम और उपजिला निर्वाचन अधिकारी,सभी विधानसभा के प्रेक्षक,सेक्टर मजिस्ट्रेट,एसडीएम व तहसीलदार ने निरीक्षण किया। इस दौरान तीन मंजिला भवन में बनाए गए मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम की व्यवस्था देखी। जहां पर सभी कमरों में विधानसभा व जौनपुर सदर,मल्हनी, मछलीशहर, मुंगरा
बादशाहपुर,केराकत,शहागंज, बदलापुर,मड़ियाहूं, जफराबाद के नाम अंकित कर दिया गया है।साथ में विधान सभा की बूथ संख्या भी अंकित की गई है। ताकि मतगणना के दौरान किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो।
मतगणना के लिए आने वाले प्रत्याशियों और उनके एजेंट के साथ अधिकारियों के वाहन कहां किस जगह पार्किंग किए जाएंगे। साथ ही साथ किस विधानसभा के लोग किस रास्ते से मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे इसके लिए भवन के सामने बैरिकेडिंग का कार्य भी बल्ली के सहारे कराया जा रहा है।












