बसपा प्रत्याशी आनंद कुमार दुबे जनसंपर्क कर मांगा वोट
राधाकृष्ण शर्मा
संकल्प सवेरा मड़ियाहूं जौनपुर नामांकन करने के बाद बसपा प्रत्याशी आनंद कुमार दुबे मड़ियाहूं में नगर के व्यवसायियों से संपर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगा और कहा मैं आप लोगों के बीच का हूं सदैव आप लोगों के बीच में रहूंगा। और मड़ियाहूं के विकास के लिए जनता जनार्दन के दुख दर्द के लिए हाथी पर मोहर लगाकर आनंद दुबे को वोट दीजिए। उन्होंने कहा बिना किसी पद पर रहे मैं लगातार जनता की समस्याओं का यथाशक्ति निराकरण करता रहा हूं
और भविष्य में आप लोगों का आशीर्वाद मिला तो और बेहतर सेवा करूंगा इनके साथ अनिल कुमार दुबे बुलबुल अमित कुमार सिकंदर भारती सचिन बसपा के बाबा आदि लोग रहे।












