मतदान हमारे लोकतंत्र का एक बड़ा हिस्सा हैःसंतोष विक्रम शाही
मतदान जागरूकता का महत्व तभी है जब संकल्प के साथ लोग मतदान करेंःप्रदीप सिंह
मतदाता जागरूता स्टीकर चिपकाकर मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ शुभारम्भ
सोनानन्दन पेट्रोलियम पम्प बक्सा पर मतदान चिन्ह दिखाये पेट्रोल 2 रू0 सस्ता पाये

बक्सा,संकल्प सवेरा जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा व मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल के निर्देशन में शुक्रवार को सोनानन्दन पेट्रोलियम पम्प बक्सा पर मतदान जागरूकता संगोष्ठि का आयोजन जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही की अध्यक्षता मे किया गया। संगोष्ठि को संबोधित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। मतदान हमारे लोकतंत्र का एक बड़ा हिस्सा है।
बहुत सी ऐसी चीज़े हैं जो हमारे मतदान से ही तय होती हैं। मतदान एक ऐसा समय होता है जब हम यह अधिकार रखते हैं की अपने देश का भविष्य निर्धारित करने के लिए एक ऐसे व्यक्ति को चुने जो हमारे देश की भागदौड़ संभाल सके और देश को प्रगति की और ले जाये उन्होन सभी से अपील किया कि आप सभी 7 मार्च को सबसे पहले खुद मतदान करे उसके बाद दुसरो को भी करने के लिए जागरूक करे।
आप सभी पेट्रोलियम संघ के लोग अपने परिवार आस.पास क्षेत्रों एवं समाज के अन्य लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में चुनाव में मतदान करने के लिए जागरुक करते हुए लोकतंत्र का महत्व समझाये। संगोष्ठि का आगे सम्बोधित करते हुए पेट्रोलियम संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिह ने कहा कि सोनानन्दन पेट्रोलियम बक्सा मतदान जागरूकता के क्रम में एक ग्राहको के लिए एक एक स्कीम लाया है जिसमे 7 मार्च को जौनपुर मे मतदान करने के पश्चात मतदान चिन्ह दिखाने के बाद पेट्रोल 2 रू0 व डीजल एक रूपया सस्ता मिलेगा इसका लाभ सभी लोग 7,8 व 9 मार्च तक उठा सकते है
आगे उन्होने कहा कि सोनानन्दन पेट्रोल पम्प समय समय पर विभिन्न प्रकार के जागरूकता कैम्प का आयोजन करता रहता है आगे उन्होने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है बल्कि हमारा कर्तव्य भी है ।मतदाता ही देश की दशा और दिशा तैयार करते हैं लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी देकर देश हित में मतदान करने का आह्वान किया।

मतदान जागरूकता अभियान का महत्व तभी है जब सभी लोगों संकल्प के साथ मतदान करें। इसके पूर्व जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने पेट्रोल पम्प पर मौजूद दो पहिया वाहनो व चार पहिया वाहनो पर मतदाता जागरूता स्टीकर को चिपकाकर मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया।

इस मौके पर कंचन सिह,रामपाल सिह,राजनाथ यादव,जयसिंह यादव,बाबा पेट्रोलियम,अजय सिह,आशीष कुमार सिंह,आर के बीके पेट्रोलियम,रामदयाल द्विवेदी,बीरेन्द्र सिह,सत्येन्द्र सिह,राजेश मौर्य समेत आदि लाग रहे।













