चेयरमैन ने आशीर्वाद गोल्ड लोन शाखा का मुंगरा बादशाहपुर में हुआ शुभारंभ
मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा जौनपुर। नगर में स्थित आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस गोल्ड लोन शाखा का शनिवार को नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने फीता काटकर उद्घाटन कियाl गोल्ड लोन बैंक शाखा के प्रबंधक संदीप कुमार सिंह व चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने केक काटकर बैंक का शुभारंभ करते हुए इस बैंक के बारे में विस्तार पूर्वक मौजूद लोगों को जानकारी दी।
इस दौरान शाखा प्रबंधक संदीप कुमार सिंह ने कहा कि लोग सोने-चांदी लेकर अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। आगे बताया कि जिले के कोई भी व्यक्ति सोना लेकर बैंक आएगा और सोना के वैल्यू से 70 से 75 फ़ीसदी तक
आशीर्वाद गोल्ड लोन मुंगरा बादशाहपुर शाखा से उनको लोन दिया जा सकता है। इस अवसर पर एरिया मैनेजर संदीप कुमार सिंह, मो 0 फहीम अंसारी, मोहम्मद सिद्दीकी व बाबा सभासद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।












