सरकार बनी तो हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी आम आदमी पार्टी:विनोद सिंह
प्राइवेट स्कूलो से शानदार होगे सरकारी स्कूल:विनोद सिंह
संकल्प सवेरा जौनपुर आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार बनने पर सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने और 38 लाख परिवारों पर बकाया बिजली का बिल माफ करने का ऐलान किया है। सत्ता में आने पर आम आदमी पार्टी की सरकार पुराने घरेलु बिल माफ,शिक्षा की गारंटी बजट का 25 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च,प्राइवेट स्कूलोसे शानदार सरकारी स्कूल होगे,रोजगार की गारण्टी हर साल 10 लाख नौकरिया,रोजगार मिलने तक पांच हजार बेरोजगारी भत्ता,हर महिला को मिलेगे एक हजार रूपये प्रति माह। इसके अलावा सरकार छोटी-बड़ी सभी तरह की जोत वाले किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी।
उक्त बाते जौनपुर सदर विधानसभा के प्रत्याशी विनोद सिंह वत्श ने संकल्प सवेरा से बात करते हुय कहा की उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बिजली के मनमाने बिल से परेशान प्रदेश के 38 लाख परिवारों के बिल माफ कर दिए जाएंगे और राज्य में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
बिजली आज विलासिता नहीं बल्कि मूलभूत आवश्यकता है जिसे हर नागरिक को उपलब्ध कराना हर सरकार की जिम्मेदारी है। केजरीवाल जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं। 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने समेत जो भी घोषणाएं की गई हैं वे ऐतिहासिक हैं।












