भाजपा चुनाव प्रभारी रंजन तिवारी के अध्यक्षता में बैठक संपन्न
सिकरारा,संकल्प सवेरा : मछलीशहर मंडल के शक्ति केंद्र कुरनी बूथ पर चुनाव प्रभारी रंजन तिवारी के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई इस अवसर पर मंडल महामंत्री राजन सिंह ,शक्ति केंद्र संयोजक विपिन सिंह ,भाजपा नेता राहुल अग्रहरि, बूथ अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य, हैप्पी सिंह, राहुल यादव, बच्चा गौड़, सतीश गुप्ता, हरीश पटेल सहित सभी बूथ अध्यक्षो के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2022 पर चर्चा परिचर्चा हुई।
चुनाव प्रभारी रंजन तिवारी ने चुनाव को कैसे जीता जाए,और बूथ को कैसे जीता जाए इस विषय में कार्यकर्ताओं की जानकारी आदान प्रदान की।
और 2022 में मछलीशहर विधानसभा मैं कमल का फूल खिलाने का संकल्प लिया गया ।
मण्डल महामंत्री राजन सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया की सभी बूथों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रत्याशी समझ कर आप सभी काम करे*।
टिकट किसी को भी मिले हमे कमल के फूल का प्रचार करना है*।
अंत में आए हुए सभी पदाधिकारी को राजन सिंह मंडल महामंत्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया।












