पूर्व जिलापंचायत सदस्य की तीसरी पुण्यतिथि पर जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीकला ने दी श्रद्धांजलि
थानागद्दी,संकल्प सवेरा (जौनपुर)केराकत क्षेत्र के बेहड़ा गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की तीसरी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी गयी।
रविवार को बेहड़ा गांव स्थित ध्रुव कुमार सिंह के आवास पर उनकी माता जी की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई।
मुख्य अतिथि के रूप में वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी और विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह प्रिंशु ने पूर्व जिलापंचायत सदस्य स्वर्गीय हिराकाली देवी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।मुख्यातिथि ने श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही कि क्षेत्र के विकास के लिए जो भी सम्भव होगा
वो सभी प्रयास करूंगी।क्षेत्र की मूल आवश्यकताओ में सड़क व नाली पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। गरीबो असहायों को ठंडी के मौसम में गर्म कपड़े व कम्बल का वितरण हम सभी को अपनी क्षमता के अनुसार करते रहना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने अपने हाथों से गरीबो में कम्बल वितरित किया। कार्यक्रम में 1500 गरीबो में कम्बल वितरण व प्रसाद वितरित किया गया।
मौके पर केराकत विधायक दिनेश चौधरी, जिलाउपाध्यक्ष वृजेश सिंह, प्रबंधक ओमकार सिंह,अजित सिंह,भट्ठा संघ अध्यक्ष मुन्ना सिंह, जिलाजित सिंह,संजय सिंह ,तारकेश्वर सिंह, अजय सिंह रहे कार्यक्रम के संयोजक ध्रुव कुमार सिंह रहे। और संचालन लईक अहमद ने किया।












