• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

कोविड टीकाकरण के मामले में जौनपुर ग्रीन जोन में आया

Jaunpur came in Green Zone in case of Kovid vaccination

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 1, 2022
in Jaunpur
0
कोरोना महामारी में बच्चों का ख्याल कैसे रखें; जानें गाइडलाइन

(पीटीआई फाइल फोटो)

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कोविड टीकाकरण के मामले में जौनपुर ग्रीन जोन में आया

-18 वर्ष से अधिक उम्र के 91 प्रतिशत लोगों में लगी टीके की प्रथम खुराक

-जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने पहली और दूसरी डोज लगवाने की अपील की

जौनपुर,संकल्प सवेरा। कोविड टीकाकरण में जौनपुर ग्रीन जोन में आ चुका है। लक्ष्य का 90 प्रतिशत टीकाकरण उपलब्धि हासिल करने के बाद ही जनपद ग्रीन जोन में आता है। इस समय प्रदेश के 20 जनपद इस श्रेणी में आ चुके हैं।

जनपद में 18 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी 34,26,408 है। इसमें से करीब 31 लाख  लोगों को टीके की पहली डोज़ (91 %) का टीकाकरण लक्ष्य पूर्ण करके जनपद ग्रीन जोन में आ चुका है। कुल डोज के टीकाकरण में जनपद प्रदेश में चौथे स्थान पर है। अब तक 48,70,000 कुल डोज लगाई जा चुकी हैं। जनपद में 51 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीके की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि कोई भी प्रथम डोज से वंचित है तो वह अपना टीकाकरण अवश्य करवा लें। इसके साथ ही जिन लोगों का दूसरी खुराक लगवाने का समय आ गया है, वह अपनी दूसरी खुराक अवश्य लगवा लें।

——————————

जिले में कल से 15 से 18 साल के बच्चों का शुरू होगा कोविड टीकाकरण

– टीका – सिरिंज सहित सभी लाजिस्टिक्स तैयार, अलग से बनाए जाएंगे कोविड टीकाकरण केंद्र

– वैक्सीन एंड कोल्ड चेन मैनेजर के नेतृत्व में कोविन पोर्टल पर चल रहा काम

जौनपुर, 01 जनवरी 2022।

18 वर्ष के 3,15,205 किशोर-किशोरियों का कोविड टीकाकरण नए साल की शुरुआत में तीन जनवरी (कल) से शुरू होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की कोविन पोर्टल पर तैयारी चल रही है ।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशानुसार जनपद में तीन जनवरी से किशोर-किशोरियों का कोविड टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीका, सिरिंज समेत सभी लाजिस्टिक्स की व्यवस्था कर ली है। इस टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर टीकाकरण सत्र तैयार किए जा रहे हैं। 15 से 18 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए अलग से कोविड वैक्सीनेशन सेंटर (सीवीसी) बनाए जा रहे हैं। इन्हीं सीवीसी के तहत कोविन पोर्टल पर टीकाकरण अपलोड किया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 10 जनवरी से हेल्थ केयर वर्कर तथा फ्रंटलाइन वर्कर के साथ 60 वर्ष से अधिक उम्र के कोमार्विड लोगों को प्रीकाशन  डोज (एहतियाद टीका) दी जाएगी | इसके लिए भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। फ्रंटलाइन वर्कर के अंतर्गत आने वाले चुनाव की ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल  हैं। इन लोगों को प्रीकाशन  डोज लगवाना अनिवार्य है।

यूएनडीपी के वैक्सीन एवं कोल्ड चेन मैनेजर शेख अबजाद ने बताया कि टीम रात-दिन कोविन पोर्टल पर काम कर रही है। शेख अबजाद ने बताया कि शनिवार को सभी सीवीसी कोविन पोर्टल पर प्रकाशित कर दिए गए हैं जिसमें आनलाइन बुकिंग के लिए स्लाट उपलब्ध हैं। इसके अलावा वैक्सीनेशन सेंटर पर भी बिना आनलाइन बुकिंग के जाने पर भी स्वास्थ्यकर्मी आनस्पाट रजिस्ट्रेशन करके तुरंत टीका लगा देंगे।

Previous Post

समाजसेवी व भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव की हृदयगति रुकने से निधन

Next Post

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीएससी सेंटर पर हुआ सजीव प्रसारण

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीएससी सेंटर पर हुआ सजीव प्रसारण

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीएससी सेंटर पर हुआ सजीव प्रसारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

April 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.