समाजसेवी व भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव की हृदयगति रुकने से निधन, शोक की लहर,
संकल्प सवेरा जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़ने वाली किरन श्रीवास्तव पत्नी राकेश श्रीवास्तव (वरिष्ठ लिपिक एआरटीओ, सेवानिवृत्त) का लगभग 55 साल की उम्र में आज हृदयाघात के चलते निधन हो गया है। उनके निधन की खबर वायरल होते ही भाजपा सहित शुभ चिन्तको में शोक छा गया।
पारिवारिक सूत्र के अनुसार वह विगत काफी समय से हृदय रोग से पीड़ित थी उनका उपचार चल रहा था 31 दिसम्बर/ 01 जनवरी की अर्ध रात्रि को हृदयाघात हुआ और गोलोकवासी हो गयी।
निधन की खबर वायरल होते ही शुभ चिन्तक और राजनैतिक पत्रकार सहित कर्मचारीगण गण उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। दाह संस्कार राम घाट पर किया जायेगा।












