डा.भिमराव अम्बेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर एक ही वर्ग के दो पक्षो के बीच विवाद
मौके पर पहुची प्रशास ने भीटा खाते पर रखे प्रतिमा को हटवाया
बरसठी,संकल्प सवेरा । थाना क्षेत्र के हरद्वारी गाँव मे शुक्रवार को अम्बेडकर प्रतिमा रखने को लेकर दो पक्षों के विवाद की सूचना पर तहसील प्रशासन और बरसठी पुलिस बल मौके पर पहुचकर प्रतिमा को हटवाया। प्रतिमा भीटे की जमीन पर रखी जा रही थी और बर्चस्व को लेकर दो पक्षों के विवाद हुआ।
हरद्वारी गाँव मे भीटे खाते की जमीन पर आपसी सहमति से अम्बेडकर प्रतिमा रखने की गाँव वालों की सहमति हुई। उसके लिए चबूतरा भी बनकर तैयार हो गया। गाँव के एक पक्ष मनोज मुन्ना और सुरेश प्रतिमा के सिला पट्ट पर नाम लिख दिया गया जब यह बात गाँव के दूसरे पक्ष के बसन्ता आदि को लगी तो रातोंरात चबूतरे पर दूसरी अम्बेडकर प्रतिमा लगा दिया गया।पहले पक्ष का प्रतिमा नही लगी थी यह देखकर नाराज हो गए और प्रतिमा के स्थान पर विवाद दोनो पक्षों के बीच विवाद हो गया विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचना दिया गया।
सूचना पर नायब तहसीलदार संतोष सिंह, सीओ संत प्रसाद उपाध्याय, राजस्व निरीक्षक ओपी चौधरी लेखपाल सुरेश कुमार बरसठी थानाध्यक्ष राम सरीख गौतम पहुच गए और कागजात देखने के बाद पता चला कि यह जमीन भीटे खाते की है ।
नायब तहसीलदार संतोष सिंह ने भीटा खाते की जमीन बताया और चबूतरे पर रखे अम्बेडकर प्रतिमा को हटवा दिया और चबूतरे को मजदूर लगवाकर उसे तोड़वा दिया।












