• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

बिजली के तार से झुलस कर दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गम्भीर

Two laborers died due to scorched electricity wire, one is in critical condition

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 23, 2021
in Jaunpur
0
बिजली के तार से झुलस कर दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गम्भीर
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

बिजली के तार से झुलस कर दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गम्भीर

बोरिंग की पाइप उखाड़ते समय मेन लाइन का तार छू जाने से हुआ बड़ा हादसा

गभिरन,संकल्प सवेरा ( जौनपुर)खुटहन थाना क्षेत्र के पुराअंधरी गाँव में गुरूवार को पंपिंगसेट के पुराने बोर से पाइप उखाड़ते समय ऊपर से गुजरे मेन लाइन के तार से पाईप छू जाने के कारण विद्युतस्पर्शाघात से दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीसरा मजदूर भी विद्युत के झटके से छिटककर दूर जा गिरा। वह भी जिला चिकित्सालय में जिंदगी मौत से जूझ रहा है। मौके पर पहुँची पुलिस व शाहगंज एसडीएम ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। घटनास्थल पर पहुँचें मृतक के स्वजनो के करुण क्रंदन से पूरा माहौल मातमी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राज्यमंत्री ने रोते बिलखते परिजनों का ढांढस बंधाया तथा मौजूद अधिकारियों को पीड़ित परिवार के लिए आपदा राहत कोष से धन की व्यवस्था कराने के लिए कहा।

खेतासराय थाना क्षेत्र के गठाना गांव निवासी राम उजागिर यादव का स्थानीय थाना क्षेत्र के पुराअंधरी गांव में कृषि योग्य भूमि है। जिसमें दशको पूर्व उन्होंने सिंचाई के लिए पंपिंगसेट लगवाया था। वर्षो से उनका पंपिंगसेट बंद चल रहा था। उन्होंने जमीन के भीतर पड़ी बोरिंग की पाइप को मल्हनी बाजार निवासी चिंतामणि कबाड़ी को बेंच दिया था।

कबाड़ी के द्वारा सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी 34 वर्षीय जगजीवन पुत्र जयराम व इसी गाँव के 32 वर्षीय खुशीलाल पुत्र धर्मराज तथा इसी थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी 35 वर्षीय इलियास पुत्र नंहा तथा एक अन्य मजदूर को पाइप उखाड़ने का ठेका दे दिया। चारो मजदूर गुरूवार को पाइप उखाड़ रहे थे। दो कूएं के भीतर उतर गए। तीसरा कूएं के ऊपर से जोर लगा रहा था। चौथा मजदूर रस्सी खोजने चला गया।

अभी पाइप भूतल से 15 फिट ऊंचाई तक पहुंची थी कि ऊपर से गुजरे मेन लाइन के ग्यारह हजार वोल्ट की सप्लाई के तार से छू गयी। पाइप में उतरे करेंट की चपेट में आकर इलियास और जगजीवन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कूएं के ऊपर खड़ा खुशीलाल विद्युत के झटके से दूर जा गिरा। भागते हुए वहां पर पहुँचें ग्रामीण फोन कर आपूर्ति बंद कराए। दोनों घायलो को बाहर निकाला गया।

मौके पर पहुँचें चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे खुशीलाल को सीएचसी से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Previous Post

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 119 वाँ जन्म दिवस पर समारोह का आयोजन

Next Post

अनुप्रिया पटेल का एक और सफल प्रयास, नरायनपुर पम्प कैनाल का होगा उच्चीकरण

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अनुप्रिया पटेल का एक और सफल प्रयास, नरायनपुर पम्प कैनाल का होगा उच्चीकरण

अनुप्रिया पटेल का एक और सफल प्रयास, नरायनपुर पम्प कैनाल का होगा उच्चीकरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
अंशू के सहारे” ट्रस्ट ने जरूरतमन्दो को साड़ी वितरण किया

अंशू के सहारे” ट्रस्ट ने जरूरतमन्दो को साड़ी वितरण किया

February 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.