शीत लहर को देखते हुए वितरित किया गया कंबल
संकल्प सवेरा उत्तरप्रदेश में पड़ रही शीत लहर को देखते हुए, जहाँ सरकार ने विद्यालय बंद कर दिए है, ऐसे में गैर सरकारी संस्था राष्ट्रीय गूंज एव शेफर्ड फैमिली ट्रस्ट ने अपनी समाजिकता जिम्मेदारी निभाते हुए जौनपुर के ग्राम उत्तरूकला, पोस्ट बक्शा में ग्राम के जरूरतमंदों को शीत लहर से बचाव हेतु मुफ्त कंबल वितरित किए, ग्राम के करीब 100 से अधिक जरूरतमंदों को चिन्हित कर यह वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में सम्मलित रहे ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिलीप पाल, राष्ट्रीय संयोजक महेंद्र पाल, शेफर्ड फैमिली ट्रस्ट महिला प्रकोष्ठ पूर्वांचल अध्यक्षा श्रीमती अंबुज पाल, ग्राम प्रधान ज्योति यादव, शोभनाथ पाल, पारसनाथ पाल, राधे पाल, परमजीत पाल, शिवनाथ पाल, महेंद्र सिंह, नागेंद्र मिश्र, पिंटू भारती, अध्यापक अरुण यादव, प्रतिभा वर्मा, सुदामा यादव, यह कार्यक्रम पत्रकार विनोद पाल की देखरेख में संपन्न किया गया












