बीजेपी सरकार जनता की आवाज को दबाने का प्रयास करती है:सत्यवीर सिंह
मिर्जापुर,संकल्प सवेरा 16 दिसंबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वन पर बीजेपी सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री अजय मिश्रा टोनी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल के प्रभारी मसूद खान ने कहा कि लखीमपुर में किसान नरसंहार के आरोपी गृह मंत्री अजय मिश्रा टोनी को तत्काल बर्खास्त किया जाए
अगर बीजेपी की सरकार बर्खास्त नहीं किया जाता तो कांग्रेस पार्टी के लोग इससे बड़ा आंदोलन करेंगे श्री मसूद खान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अजय मिश्रा टोनी को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है या घोर निंदनीय है जिस तरह से प्रेस के साथियों के साथ अजय मिश्रा टोनी ने धक्का-मुक्की किया है यह घोर नंदिनी है इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए श्री मसूद खान ने कहा कि होने वाले 2022 के विधानसभा के चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मिर्जापुर के प्रभारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार केंद्र और प्रदेश में आई है जनता की आवाज को दबाने का प्रयास करती है बीजेपी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने भी कहा कि लोकतंत्र में पहली बार ऐसा हो रहा है कि बीजेपी सरकार के गृह मंत्री को केंद्र की बीजेपी सरकार बचाने का पूरा प्रयास कर रही है यह घोर निंदनीय है अजय मिश्रा टोनी को तत्काल बर्खास्त किया जाए
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा किबीजेपी की सरकार तानाशाही कर रही है किसानों के हत्यारे को मंत्री बनाए हुए हैं और किसानों पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है धान की खरीदारी नहीं हो पा रही है किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने भी आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी के केंद्रीय गृह मंत्री को बर्खास्त किया जाए
इस कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता छोटे खान ने किया
मुख्य रूप से उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता राम सिंह जिला पंचायत के सदस्य शिव शंकर चौबे राजधर दुबे अमिताभ पांडे सुधाकर भूपेन्द्र शुक्ला सतीश मिश्रा श्रीमती कंचन पांडे अमर दुबे अखिलेश सिंह आकांक्षा पांडे आयुषी शुक्ला शिवराज शर्मा अशोक धरकार राजेश मिश्रा ज्योति रमेश प्रजापति पप्पू जफर इकबाल संजय यादव दिनेश कोल अत्ताउल्लाह सिद्दीकी संगीता तिवारी अर्चना चौबे शबनम अंसारी कुंज बिहारी उपाध्याय संदीप मिश्रा दिलीप मौर्य रवि शंकर तिवारी अश्वनी दुबे मोनू पटेल अशोक गुप्ता चंद्रशेखर सिंह सिराज अहमद गोपाल कृष्ण द्विवेदी कमर शाहिद अंसारी राजेंद्र विश्वकर्मा विजय दुबे पहाड़ी मनीष पांडे अशोक गुप्ता संतोष यादव आबरूनिशा सिराज अहमद मुस्ताक आयुष मिश्रा आर्यन मिश्रा श्याम उपाध्याय रियाज अहमद नरेंद्र भारती राजेंद्र शर्मा चंपा देवी सविता देवी रेशमा कमला मीणा राजकुमारी पूनम लक्ष्मी आदि लोग उपस्थित थे












