फूड लाइसेंस कैम्प का आयोजन 18 नवम्बर को
संकल्प सवेरा,जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा व्यापार मण्डल के सहयोग से खाद्य व
पेय पदार्थ के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं हेतु 18 नवम्बर गुरूवार को सुबह 10 बजे नगर के सब्जी मण्डी स्थित जायसवाल धर्मशाला में फूड लाइसेंस कैम्प आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों को उक्त योजना का लाभ लेना है वह अपना आधार कार्ड व फोटो लेकर आयें और योजना का लाभ उठायें।












