• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

22 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक चलेगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा

पुरुषों को जागरूक करने के साथ-साथ उनकी सहभागिता से परिवार नियोजन कार्यक्रम को दी जाएगी गति

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 16, 2021
in Jaunpur
0
मैं बागों के फूलों सी महकती हूं:सपना मिश्रा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

22 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक चलेगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा
पुरुषों को जागरूक करने के साथ-साथ उनकी सहभागिता से परिवार नियोजन कार्यक्रम को दी जाएगी गति
लोगों को संवेदीकृत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यापक व सघन प्रचार-प्रसार किया जाएगा
संकल्प सवेरा जौनपुर,22 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान पुरुषों को जागरूक करने के साथ-साथ उनकी सहभागिता से परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति प्रदान करने का प्रयास होगा। लोगों को संवेदीकृत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र जारी कर परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 22 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाए जाने का निर्देश दिया है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ राजीव कुमार ने बताया कि पत्र में कहा गया है कि परिवार कल्याण कार्यक्रम में पुरुष सहभागिता बढ़ाने के लिए हर वर्ष 21 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। 21 नवम्बर को रविवार होने से इस वर्ष पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 22 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक मनाया जाएगा। प्रजनन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुरुष नसबंदी बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बहुत मामूली शल्य प्रक्रिया है और महिला नसबंदी की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है। पुरुष नसबंदी के लिए बहुत कम संसाधनों तथा बुनियादी ढाचे की जरूरत होती है।

इस वर्ष “पुरुषों ने परिवार नियोजन अपनाया, सुखी परिवार का आधार बनाया” थीम पर 22 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन होगा। इस थीम का उद्देश्य जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए पुरुषों को जागरूक करने के साथ-साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम में उनकी सहभागिता से परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति प्रदान करना है। इस दौरान लोगों को संवेदीकृत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यापक व सघन प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा जनपद व ब्लॉक पर दो चरणों में मनाया जाएगा।

पहला चरण 22 से 28 नवम्बर तक चलेगा जो मोबलाइजेशन फेज होगा जबकि दूसरा चरण 29 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक चलेगा। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह अपने कार्य क्षेत्र के हर लक्षित दम्पति के गृह भ्रमण के दौरान उन्हें परिवार नियोजन का लाभ बताते हुए  कोई न कोई साधन अपनाने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही पुरुषों को नसबंदी के लिए जागरूक करें। पुरुष नसबंदी पर विशेष जोर देते हुए हर ब्लॉक में पुरुष नसबंदी एवं परिवार नियोजन की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला अस्पताल में हर कार्य दिवस पर नसबंदी की सेवाएं दी जाएगी। एक अप्रैल 2021 से अभी तक जिले में 2013 महिला और 28 पुरुष नसबंदी हुई है। अभी तक 9008 महिलाओं को अंतरा का तिमाही गर्भ निरोधक इंजेक्शन लगा है। 6609 को प्रसव के बाद लगने वाला पीपीआईयूसीडी लगा जबकि 6020 ने कॉपर-टी लगवाया।

Previous Post

पिछले मुख्यमंत्रियों के लिए उनके घर तक सीमित था विकास:प्रधानमंत्री

Next Post

मानसिक रुप से विक्षिप्त महिला को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मानसिक रुप से विक्षिप्त महिला को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

मानसिक रुप से विक्षिप्त महिला को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.