• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

पिछले मुख्यमंत्रियों के लिए उनके घर तक सीमित था विकास:प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे देश को सौंपा। 341 किलोमीटर लंबे इस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बनाने में कुल 36 महीने लगे जबकि इसमें कुल लागत 22500 करोड़ रुपये की आई है।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 16, 2021
in Uttar Pradesh
0
पिछले मुख्यमंत्रियों के लिए उनके घर तक सीमित था विकास:प्रधानमंत्री
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा सुल्तानपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटल किया। इसके बाद एक फिल्म भी दिखाई गई. इससे पहले अपने संबोधन में सीएम योगी ने ‘जय हिंद’ और ‘जय-जय श्रीराम’ का नारा लगाया। उद्घाटन समारोह के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेता और सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी को भी शुक्रिया अदा किया। पीएम मोदी ने कहा कि तीन-चार साल पहले जहां कुछ नहीं था वहां मैंने नहीं सोचा था कि कभी विमान से उतरूंगा। यूपी के विकास के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की जमकर तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें ‘कर्मयोगी’ बताया और पिछली सरकारों पर भी खूब बरसते हुए परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

पीएम भारतीय वायु सेना के विमान सी-130जे सुपर हरक्यूलिस से सुल्तानपुर के करवल खीरी पहुंचे। एक्सप्रेस वे को बनाने में कुल 36 महीने लगे, जबकि इसमें कुल लागत 22,500 करोड़ रुपये की आई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश को इस एक्सप्रेस वे से सीधा फायदा मिलेगा। लखनऊ से गाजीपुर तक एक्सप्रेसवे से नौ जिले जुड़ेंगे। pm modi innaugrates purvanchal expressway

उद्घाटन समारोह के बाद, भारतीय वायु सेना द्वारा एक्सप्रेसवे पर निर्मित 3.2 किमी लंबी हवाई पट्टी पर एयर शो का आयोजन किया गया। सुखोई, मिराज, जगुआर सहित वायुसेना के कई विमानों ने अपना करतब दिखाया। सुल्तानपुर जिले में एक्सप्रेसवे आपात स्थिति में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग और टेक आफ करने में सक्षम होगी

यूपी में हमने लंबा दौर, ऐसी सरकारों का देखा जिन्होंने कनेक्टिविटी की चिंता किए बिना ही औद्योगीकरण के सपने दिखाए। परिणाम ये हुआ कि ज़रूरी सुविधाओं के अभाव में यहां लगे अनेक कारखानों में ताले लग गए। ये भी दुर्भाग्य रहा कि दिल्ली और लखनऊ, दोनों ही जगह परिवारवादियों का ही दबदबा रहा: पीएम मोदी

– पिछले मुख्यमंत्रियों के लिए विकास वहीं तक सीमित था जहां उनका घर था, लेकिन आज जितनी पश्चिम का सम्मान है, उतनी ही पूर्वांचल के लिए भी प्राथमिकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आज यूपी की इस खाई को पाट रहा है, यूपी को आपस में जोड़ रहा है: पीएम मोदी

– 340 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे की विशेषता सिर्फ यही नहीं है कि ये लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़ और गाजीपुर को जोड़ेगा। इसकी विशेषता ये है कि ये एक्सप्रेस-वे लखनऊ से उन शहरों को जोड़ेगा जिनमें विकास की असीम आकांक्षा है: पीएम मोदी

– गरीबों को पक्के घर मिलें, गरीबों के घर में शौचालय हों, महिलाओं को खुले में शौच के लिए बाहर ना जाना पड़े, सबके घर में बिजली हो, ऐसे कितने ही काम थे, जो यहां किए जाने जरूरी थे। लेकिन मुझे बहुत पीड़ा है, कि तब यूपी में जो सरकार थी(सपा सरकार), उसने मेरा साथ नहीं दिया: पीएम मोदी

– मुझे मालूम था कि जिस तरह तब की सरकार ने यूपी के लोगों के साथ नाइंसाफी की जा रही है, विकास में भेदभाव किया जा रहा है, जिस तरह सिर्फ अपने परिवार का हित साधा जा रहा है, यूपी के लोग ऐसा करने वाली सरकार को हमेशा-हमेशा के लिए यूपी के विकास के रास्ते से हटा देंगे: पीएम मोदी

– यूपी में 7-8 वर्ष पहले जो स्थिति थी उसे देखकर मुझे हैरानी होती थी कि आखिर यूपी को कुछ लोग किस बात की सजा दे रहे हैं। 2014 में जब यूपी ने, देश ने मुझे महान भारत भूमि की सेवा का अवसर दिया, तो मैंने यूपी के विकास के लिए बहुत सारे विकास के कार्य शुरू करवाए: पीएम मोदी

– जनसभा को संबोधिक तरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये एक्सप्रेस-वे यूपी में आधुनिक होती सुविधाओं का प्रतिबिंब है। ये एक्सप्रेस-वे यूपी की दृढ़ इच्छा शक्ति का एक्सप्रेस-वे है। ये एक्सप्रेस-वे यूपी में संकल्पों की सिद्धि का जीता जागता प्रमाण है। ये यूपी की शान है, ये यूपी का कमाल है

पूरी दुनिया में जिस किसी को भी उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य पर, उत्तर प्रदेश के लोगों के सामर्थ्य पर जरा भी संदेह है वो आज सुल्तानपुर में आकर उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य देख सकता है। 3-4 साल पहले जहां सिर्फ जमीन थी अब वहां से होकर इतना आधुनिक एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है: पीएम मोदी

– आज से 3 साल पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। पिछले 19 महीने से पूरी दुनिया कोविड महामारी का सामना कर रही है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन संपन्न होने जा रहा है: सीएम योगी

–  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी पटेल भी मंच पर उपस्थित हैं

Previous Post

सभासद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बेमियादी धरने पर बैठे पालिका कर्मी

Next Post

22 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक चलेगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मैं बागों के फूलों सी महकती हूं:सपना मिश्रा

22 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक चलेगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.