संकल्प सवेरा,जौनपुर। स्वामी रामदेव जी के प्रेरणा से प्रभावित होकर योग को जन-जन तक फैलाने के लिए संकल्पित पतंजलि योग समिति जौनपुर के जिला महामंत्री डा. ध्रुवराज योगाचार्य ने वृद्धाआश्रम प्रेम राजपुर जौनपुर में एकदिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर कराया गया!
वृद्धाआश्रम में रहने वाले लोगों को उनके आवश्यकता अनुसार योगाभ्यास हाथ और पैरों का सूक्ष्म अभ्यास, गर्दन, कमरदर्द का अभ्यास कराया गया! दमा, अस्थमा दूर करने के लिए भत्रिका प्राणायाम, गैस, कब्ज, पथरी, गाठ, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल के लिए कपालभाति प्राणायाम,
गले संबंधित रोगो केलिए उज्जायी प्राणायाम, माइग्रेन, सिरदर्द, बी. पी. नजला, सर्दी, नींद न आने के लिए अनुलोम विलोम भ्रामरी ,उद्गगीथ प्राणायाम का अभ्यास कराया गया!
डा. ध्रुवराज योगाचार्य ने बताया कि वृद्धावस्था में एक घंटे प्राणायाम व सूक्ष्म आसान का अभ्यास करने से शरीर स्वस्थ व मन शांत होता है!
वृद्धाआश्रम का संचालन कृषक विकास समिति गाजीपुर के संचालक गिरीश राय, अधिक्षक शिव प्रकाश तिवारी, एकाउंटेंट रवि चौबे, देखरेख करने वाले शशिभूषण, महिमा चौबे, पंकज यादव आदि लोग उपस्थित रहे! वृद्धाआश्रम में वृद्धों को योग सिखाने के लिए पतंजलि योग समिति जौनपुर को धन्यवाद ज्ञापित किया!












