खेलो से होता है तन मन का विकास:राजीव यादव
कम्पोजिट स्कूल इबहिमाबाद पर सम्पन्न हुई न्यायपंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता
संकल्प सवेरा,सिकरारा।सिकरारा खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने क्षेत्र के कम्पोजिट स्कूल इबहिमाबाद पर न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ मा सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।
अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि खेलो से शरीर के साथ साथ मन मष्तिष्क का समुचित विकास होता है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरष्कार प्राप्त सेवा निवृत्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने कहा कि खेल कूद बच्चो के चहुमुखी विकास के लिए अनिवार्य है। अतिथि द्वय ने हरी झण्डी दिखाकर बालकों की की 50 मीटर दौड़ शुरू कराई।

प्रतियोगिता में 50मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय हृबल्लमपुर के प्रदीप प्रथम रहे तो सुरूवार पट्टी के ऋशभ द्वितीय रहे जबकि बालिका वर्ग में अहिरौली की वर्षा प्रजापति को पहला व हृबल्लमपुर की नंदनी को दूसरा स्थान मिला 100मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बिरहदपुर के आदर्श प्रथम व चकमिर्जापुर के देव यादव दूसरे स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में फतेहगंज प्रथम व हरिल्लमपुर के रूबी नन्दनी संयुक्त रूप से प्रथम तथा सादतबिंदुली की राधिका उपविजेता रही।
जूनियर हाईस्कूल स्तर की 100 मीटर दौड़ में सादतबिंदुली के निखिल ने पहला और बालिका वर्ग में इब्राहिमाबाद किआर्या प्रथम जबकि दूसरे स्थान पर बालकों में इब्राहिमाबाद के सुशील व बालिका वर्ग में सुरूवार पट्टी की श्रेया रही।
200मीटर दौड़ में जूनियर हाईस्कूल बालक वर्ग में इब्राहिमाबाद के सूरज पहले व सादतबिंदुली के आकाश दूसरे स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में इबहिमाबाद के अंशिका को प्रथम व सादात बिदुली के भूमि यादव को द्वितीय स्थान मिला।
योग प्रदर्शन में अकेली टीम कम्पोजिट स्कूल इब्राहिमाबाद सर्व जेता रही लोकनृत्य में चकमिर्जापुर प्रथम,समूह गान में फतेहगंज प्रथम एकलगीत में इब्राहिमाद प्रथम रहा।
प्रारम्भ में बीईओ राजीव यादव ने मा सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। बच्चियों ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ए आर पी सुशील उपाध्याय, संयोजक सुनील सिंह, माधुरी जायसवाल, मृत्युंजय सिंहअनुपम श्रीवास्तव,मनोरमा सिंह विजय बहादुर सिंह,
त्रिभुवन यादव,मुकेश कुमार,राज कुमार पॉण्डेय अरविंद गुप्ता कृपा निधि यादव राधेश्याम यादव आदि रहे। सभी प्रतिभागियों को मेडल व कप देकर पुरस्कृत किया गया। ग्राम प्रधान लाले यादव ने आभार ज्ञापित किया।












