• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

महिलाओं ने दी वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि: प्रो निर्मला एस मौर्या

फार्मेसी संस्थान में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी मार्च निकाला

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 31, 2021
in Jaunpur, Purvanchal News
0
महिलाओं ने दी वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि: प्रो निर्मला एस मौर्या
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

महिलाओं ने दी वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि: कुलपति

युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे सरदार पटेल: कुलसचिव

फार्मेसी संस्थान में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी मार्च निकाला

संकल्प सवेरा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरस्वती सदन स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर कुलपति, रजिस्टार समेत शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया। इस दौरान कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इसके बाद विद्यार्थियों ने एकलव्य स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी मार्च निकाला।

इसका‌ नेतृत्व सहायक कुलसचिव दीपक कुमार सिंह, सुश्री बबीता सिंह, कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय और वार्डेन अन्नू त्यागी ने किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बारडोली सत्याग्रह आंदोलन के सफल होने के बाद वहाँ की महिलाओं ने वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि प्रदान की थी।

उन्होंने कहा कि
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में मिलाकर एक भारत राष्ट्र का निर्माण कराया।

इस अवसर पर कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित होता है और सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे। इसी वजह से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल देश के युवाओं के लिए पहले भी अनुकरणीय थे और आज भी रहेंगे।

इसके बाद फार्मेसी संस्थान में डॉ विनय वर्मा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 73 लोगों ने रक्तदान किया। इसके पूर्व संकाय भवन में भारतीय स्वाधीनता एवं राजनीति योगदान विषय पर 29 अक्टूबर को एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। विजेता प्रतिभागियों को आज पुरस्कार वितरित किया गया।

इस अवसर पर कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक श्री वीएन सिंह, प्रो.बीबी तिवारी, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. अविनाश पार्थीडकर, प्रो. देवराज सिंह, डॉ संतोष कुमार, डॉ राज कुमार, डॉ रजनीश भास्कर, एनएसएस समन्वयक

डॉ राकेश यादव, डॉ मनोज पांडेय, डॉ सुनील कुमार, डॉ नितेश जायसवाल, डॉक्टर रामनरेश यादव, डॉ के एस. तोमर, डॉ आलोक दास, डॉक्टर झांसी मिश्र समेत काफी संख्या में शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Previous Post

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मनाई गई जन्म जयंती

Next Post

दिव्य प्रकाश सिंह होंगे बक्सा के नए थानाध्यक्ष

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

दिव्य प्रकाश सिंह होंगे बक्सा के नए थानाध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

April 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.