संकल्प सवेरा नेवढ़िया जौनपुर. सीता विवाह पर दर्शकों ने नाच गान तथा फूल मालाओं की वर्षा किया दशरथ कैकेई संवाद देख दर्शक हुए भावविभोर
स्थानीय रामनगर विकासखण्ड स्थित युवा आदर्श रामलीला समिति चोरारी द्वारा आयोजित रामलीला में सीता विवाह पर लोगों ने फूल मालाओं की खूब जमकर किया वर्षा वहीं नाच गान भी हुआ, कैकेई सीता सम्वाद में सभी दर्शकों ने अपनी-अपनी आंसू रोक नहीं पाये श्री राम का रोल प्रसांत दुबे व सीता का
पाठ शुभम दुबे लक्ष्मण का पाठ पंकज गुप्ता तथा कैकेई का पाठ अजय सोनी ने किया इन कलाकारों के मंचन पर लोगों ने खूब प्रशंसा की कैकेई के द्वारा कोपभवन में दो वर मांगा गया जिसमें पहला वर भरत को राजपाठ मांगा तथा दशरथ ने पहला वर शौक से दे देना फिर कैकेई के द्वारा दूसरा वर की मांग किया गया जिस पर राजा दशरथ ने
दोनों वर देने का वादा भी किया इस भावमयी लीला मंचन पर दर्शकों के आंसू छलक पड़े यह समाचार सुनकर सीता जी अकुला पड़ी इस सम्पूर्ण रामलीला देखकर लोग भावविभोर हो गए।भगवान राम की रामलीला मंचन देख लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिलती है रामलीला आयोजन में सक्रियता से सहयोग करने वालों में
ग्राम प्रधान इंदु देवी माता डब्बू दुबे समाज सेवी तथा समिति के अध्यक्ष अमलेश राय कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता डब्बू दुबे उमेश राय पवन शुक्ला नागेंद्र हौसिला सिंह के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।












