सुभाषचंद यादव निर्विरोध प्रबंधक निर्वाचित
संकल्प सवेरा,जौनपुर ।सरायख्वाजा के थाना क्षेत्र के बृजेश इंटर कॉलेज गुलालपुर में प्रबंधकीय संघ का चुनाव रविवार को कराया गया। जिसमें सुभाषचंद यादव प्रबंधक एवं मुरलीधर यादव अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।
बता दें कि शासन की ओर से चुनाव अधिकारी उमाशंकर यादव एवं पर्यवेक्षक रमेशचंद्र के देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू हुई। लेकिन प्रबंधक पद पर सुभाषचंद्र यादव के विरोध में दावेदारी व किसी ने मतदान नहीं किया ।जिसके उपरांत समय समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारी उमाशंकर यादव ने कालेज प्रबंधक संघ कार्यकारिणी की घोषणा की।
जिसमें सुभाषचंद्र यादव प्रबंधक एवं मुरलीधर यादव अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस मौजूद रही और काफी गहमागहमी का माहौल भी रहा।
इस अवसर पर लक्ष्मीशंकर, राजेंद्र सिंह ,राम आसरे, प्रेमचंद राय, रविशंकर ,रमापति यादव, राजमणि यादव आदि सदस्यगण मौजूद रहे । सुभाषचंद्र यादव को मैनेजर चुने जाने पर लोगों ने उन्हें माला पहना कर बधाई दिया।












