• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

शिक्षकों की लंबित समस्यायों के निराकरण तक जारी रहेगा आंदोलन- अमित सिंह

केराकत विधायक दिनेश चौधरी को सौपा मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांगो से सम्बंधित ज्ञापन 

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 22, 2021
in Jaunpur
0
शिक्षकों की लंबित समस्यायों के निराकरण तक जारी रहेगा आंदोलन- अमित सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

शिक्षकों की लंबित समस्यायों के निराकरण तक जारी रहेगा आंदोलन- अमित सिंह

केराकत विधायक दिनेश चौधरी को सौपा मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांगो से सम्बंधित ज्ञापन

संकल्प सवेरा जौनपुर ! परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु सात सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में जनपदीय एंव ब्लाक पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांगों से सम्बंधित ज्ञापन केराकत विधायक दिनेश चौधरी को सौंपते हुए उनसे शिक्षकों की लंबित मांगों को माननीय मुख्यमंत्री के सामने उठाने और उनसे इसपर सहानुभूति पूर्वक समस्याओं के निस्तारण की माँग करते हुए विधिवत चर्चा की।

जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) ने पूरे प्रदेश में विगत चार अक्टूबर को पूरे प्रदेश में परिषदीय शिक्षकों की वर्षों लंबित प्रमुख सात सूत्रीय मांगों के संदर्भ में जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था।

लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों की मांगों के प्रति गम्भीरता पूर्वक विचार न करने कारण संगठन आंदोलन के लिए बाध्य हुआ हैं। जिसके क्रम में आज आज से आंदोलन का द्वितीय चरण पूरे प्रदेश में प्रारंभ हो रहा है जिसके तहत माननीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को शिक्षकों की सात सूत्रीय मांगों के निस्तारण के संदर्भ ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री/जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों वर्षों से लंबित प्रमुख मांगों  पुरानी पेंशन बहाली, एक दिसंबर 2008 के बाद पदोन्नत प्राथमिक के प्रधानाध्यापक एवं जूनियर के सहायक हो 17140 एवं जूनियर के प्रधानाध्यापक को 18150 न्यूनतम वेतनमान दिया जाना, शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना, मृतक आश्रित परिवार वालों को योग्यता के अनुसार नियुक्ति, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक साथियों को शिक्षक पद पर समायोजन, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण एवं जिले के अंदर स्थानांतरण प्रक्रिया को जल्दी प्रारंभ किया जाना, वेतन विसंगतियों को दूर किए जाने आदि पर विधायक से विस्तृत चर्चा की जिसपर विधायक दिनेश चौधरी ने आश्वस्त किया कि आपकी वाजिब मांगों के संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री को पत्रक भेजने के साथ ही उसपर माननीय मुख्यमंत्री जी से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का निवेदन भी करूंगा।

जिलामंत्री सतीश पाठक ने बताया कि आज से प्रारंभ हो रहे द्वितीय आंदोलन के तहत 27 अक्टूबर तक जनपद के समस्त जनपदीय एंव ब्लाक पदाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन देंगे।

इस अवसर पर जनपदीय संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, संगठन मंत्री संतोष सिंह, बक्सा अध्यक्ष सरोज सिंह, मड़ियाहूं अध्यक्ष विशाल सिंह, मंत्री प्रदीप सूर्या, शशांक शेखर मिश्रा, मनोज सिंह, अजीत सेठ, मनोज सिंह, इंदू प्रकाश, अरुणेंद्र प्रताप सिंह, भूपेश आदि शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Next Post

मुंगरा का ऐतिहासिक भरत मिलाप देखने उमड़ा जन सैलाब

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मुंगरा का ऐतिहासिक भरत मिलाप देखने उमड़ा जन सैलाब

मुंगरा का ऐतिहासिक भरत मिलाप देखने उमड़ा जन सैलाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.