शंकरदल ने श्री राम व माता जानकी निकाली दर्शनार्थ झांकी
शोभायात्रा में उमड़े भक्त, गूंजे श्रीराम की जयकारे
हनुमान दल की निकली नगर भ्रमण के लिए शोभायात्रा-
संकल्प सवेरा मुंगरा बादशाहपुर। मुंगरा बादशाहपुर का दो दिवसीय ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर मोहल्ला अंजही में स्थित शंकर दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी की ओर से गाजे-बाजे व डीजे के साथ प्रभु श्री राम ,माता जानकी की दर्शनार्थ झांकी नगर भ्रमण के लिए निकाली गई।
रथ पर विराजमान प्रभु श्रीराम व माता जानकी आरती उतारकर कमेटी के अध्यक्ष ओंकार नाथ बच्चा व संचालक आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने संयुक्त रुप से रथ को रवाना किया। नगर भ्रमण के दौरान बीच में बालाजी जायसवाल व तथा सभासद सुरेश चंद सोनी की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। रथ कटरा में स्थित गोपाल केसरी के निवास से उठकर समूचे नगर भ्रमण कर उक्त स्थान पहुंचकर समाप्त हो गई। रथ के आगे सभासद गणेश ,अशीष कुमार (रानू) व गोपाल जी केसरी सहित
श्रद्धालु संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने अपने घरों से फूलों की वर्षा की और भगवान की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। संचालन अजय गुप्ता व कृष्ण कुमार ने किया । इस अवसर पर शंकरलाल केसरी, विपिन भोजवाल ,पिंटू, सभासद आलोक कुमार गुप्ता ,सतीश कुमार मुकेश ,विनोद चौरसिया व आदि लोग माजूद रहे। इसी क्रम में मोहल्ला गोलामंडी से हनुमान दल से गणेश दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी के तत्वाधान में गाजे बाजे के साथ के साथ प्रभु श्री राम व माता जानकी और श्री हनुमान जी की दर्शनार्थ झांकी नगर भ्रमण के लिए निकाली गईl
रथ पर विराजमान श्रीराम व माता जानकी राजकुमार नेता व उनकी पत्नी प्रिया गुप्ता तथा हनुमान दल के अध्यक्ष राजीव केसरी ने भगवान श्री राम माता जानकी व प्रभु हनुमान जी की आरती उतारकर रथ को रवाना किया। रथ डीजे के आगे भगवान हनुमान जी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर त्रिजुगी केसरवानी, राजकुमार नेता, योगेश जायसवाल, नीरज जायसवाल, नंदू जायसवाल,सन्तोष कुमार गुप्ता, पोपट जायसवाल, धनेश कुमार,मनु केशरी व डां तुलसी जायसवाल आदि लोग माजूद रही।












