• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जन्मदिन विशेष: धनंजय सिंह एक नाम नही स्वयं में एक आंदोलन है

Birthday Special: Dhananjay Singh is not a name but a movement in itself

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 20, 2021
in Jaunpur
0
जन्मदिन विशेष:  धनंजय सिंह एक नाम नही स्वयं में एक आंदोलन है
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जन्म_दिन_विशेष

पूर्व_सांसद_धनंजय_सिंह  जी आपको जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाए।

संकल्प सवेरा। आज बात करेगे एक ऐसे नेता की जिन्होंने अपने शर्तों पर राजनीतिक ऊचाइयों को छुआ । बात होगी ऐसे नेता की जिनके लिए कोई पद उनके राष्ट्र प्रेम से ज्यादा मायने नही रखता ।

File photo पूर्व सांसद धनंजय सिंह व श्रीकला सिंह

अपने राजनीतिक विचारों के लिए राजनैतिक दलों से लड़ा । जेल जाना स्वीकार किया पर झुकना बर्दास्त नही किया । आज बात करेगे ऐसे निडर निर्भीक और बेवाक नेता की जिससे माफिया डरते हैं । भ्रष्टाचार के आकंठ डूबे अधिकारी से लेकर फैशन बाज नेता डरते हैं । वजह है तो सिर्फ अपनी सम्मानित जनता के पूरी तरह ईमानदार होना ।

हम ऐसे नेता की बात कर रहे हैं । जिसने कभी गलत का साथ नही दिया । राजनीति को विचारों की नोक पर रखकर स्पष्ट नीति से राज किया । जी हम बात कर रहे है पूर्वांचल के लोकप्रिय नेता पूर्व सांसद धनंजय सिंह की ।

ये उपज है पहले टी डी कालेज बाद में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र राजनीति की । स्यवं छात्र संघ चुनाव तो नही लडे । लेकिन अपने मित्र स्वर्गीय अरुण उपाध्याय को दमदारी से लखनऊ विश्वविद्यालय का चुनाव लड़ाया ।

चुनाव में सफलता भले न मिली हो लेकिन 1990 के दशक में हजारों नौजवानों का हुजूम साथ हो लिया । लोकप्रियता ऐसी की तमाम अखबारो और मैगजीनों ने जगह दी । छात्र जीवन में कुछ आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हुए जो समय के साथ खत्म हो गए ।

गैर राजनीतिक परिवार से आने वाले 26 वर्षीय नवजवान का आत्मबल ऐसा कि जनपद जौनपुर के मल्हनी से चुनाव लड़े और 2002 में निर्दल विधायक निर्वाचित हो गए । विधायक हुए तो खुले मंच से घूसखोर दलालों मुर्दालो को चेतावनी दे डाली सुधर जाओ नही तो हम सुधार देंगे ।

धनंजय सिंह नाम केवल विधायक या सांसद के लिए नही जाना जाता । यह नाम हर उस गरीब वंचित शोषित असहाय पीड़ित लोगों के लिए संजीवनी से कम नही है । जिसे कही भी सहारा नहीं मिलता ।

जनपद जौनपुर के बनसफा के मूल निवासी धनंजय सिंह पढ़ाई पूरी किए तो पिता ने कहा नौकरी कर लो । उन्होंने नौकरी करने से साफ मना करते हुए कहा कि हम नौकरी करने के लिए नही बने हैं । हम भविष्य में नौकरी देने का काम करेगे ।

File photo

इस आत्म विश्वास का कारण था छात्र जीवन में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी से मुलाकात उनका आशीर्वाद और उनके सानिध्य ने धनंजय सिंह के मन में ऐसा राजनीतिक बीज रोपित किया जो अब बड़ा होकर जनसेवा और जनसमर्पण के लिए पूर्णरूप से तैयार था ।

पिता की पहल पर मिलने वाली नौकरी को त्याग कर एक बार अपने क्षेत्र में राजनीतक मौजूदगी दर्ज कराने पूरे आत्मविश्वास के साथ निकल पड़ता है । लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने क्षेत्र में आते हैं । वर्ष 2002 में निर्दल चुनाव जीत कर विधायक बन जाते है ।

File photo

दुबारा 2007 में निर्दल विधायक वर्ष 2009 में देश की सर्वोच्च पंचायत लोकसभा में पहुच जाते है । कई सहयोगियों को विधान परिषद तो कई को ब्लाक प्रमुख निर्वाचित करा देते है । यह 20 वर्षो का शानदार राजनैतिक सफर बहुत ही चौकाने वाला रोमांचित कर देने वाला है ।

वर्ष 2009 में सांसद निर्वाचित हुए तो जनपद के मान सम्मान को बढ़ाया लोकसभा सभा मे दिए भाषणों को देश के बड़े नेताओं ने खूब सराहा । वर्ष 2010 में विधान परिषद के चुनाव होने वाले थे ।

File photo

विधान परिषद के लिए प्रभावती पाल को लड़ाने का फैसला लिया और जीता कर सदन भेजा । इतनी आसानी से विधान परिषद चले जाना यह प्रभावती पाल के लिए भी एक आश्चर्य से कम नही था ।

अभी हाल ही में अध्यक्ष जिला पंचायत के चुनाव सम्पन्न हुये है । एक बार पुनः अपनी पत्नी को निर्दल ही जिला पंचायत अध्यक्ष जौनपुर निर्वाचित करा कर अपने राजनैतिक कौशल का लोहा मनवाया ।

धनंजय सिंह पुर्वांचल में उन तमाम राजनैतिक हस्तियों के लिए एक नज़ीर भी है जिनका मानना है कि बिना दल के कुछ भी संभव नही है । अब यह विराट व्यक्तित्व देश में किसी परिचय का मोहताज नही रहा ।

कई बार जेल गए मुकदमे झेले अपने विरोधियों के निशाने पर रहे । हत्या की नियत से वाराणसी में सरे बाजार गोलियों से भुनने का प्रयास किया गया ।

लेकिन बिना डरे बिना सहमे एक सूत्रीय कार्यक्रम अपनी सम्मानित जनता के लिए ईमानदारी से उनके दुख-सुख में खड़े रहे ।

लेकिन अपनी जनपद के जनता के लिए आवाज बुलंद करने वाला नेता देखते-देखते राजनीतिक दलों के नाम पर सियासत करने वाले छुटभैया सियासतदारो को खटकने लगा ।

लेकिन धनजंय सिंह ने कभी इसकी परवाह नही की । पूछने पर कहते है कि मैं राजनीति में कुछ लोगो को खुश करने के उद्देश्य से नही आया हूँ । मेरे लिए सदैव से सर्वोपरी मेरी सम्मानित जनता है ।

अब जनपद जौनपुर को एक ऐसा जुझारू नेता मिल चुका था जो शासन सत्ता सरकारो से लड़ कर जनहित के मुद्दे पर अपनी बात मनवाता चाहे वह सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा कोई काम रहा हो ।

क्षेत्र के हजारों गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराते रहे है । हजारो नवजवानों को नौकरी दिलाई । अनेको परिवार को गंभीर बीमारी में चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई । एक ऐसा नेता जो सुबह से शाम तक अपने जनता के बीच रहता । उनके दुख-सुख को सुनता और निवारण करता ।

आज के दौर में राजनीति गरीब गुरबों की सरपरस्ती से कही दूर जाकर अमीरो की शौक और शाही परस्त हो चुकी हो उस दौर में यह अपने मिट्टी और जमीन से जुड़े रहे । अपने लगन मेहनत और समर्पण के दम पर यह जननेता लोगों के दिलो पर राज करता है ।

धनंजय सिंह एक बार फिर 2022 में अपनी मल्हनी की सम्मानित जनता के लिए मैदान में होंगे और जीत भी सुनिश्चित होगी ?

धनंजय सिंह एक नाम नही स्वयं में एक आंदोलन है ।

सांसद जी आपको जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं आपको बहुत बहुत बधाई । आप ऐसे ही जनसेवा में व्यस्त रहिये मस्त रहिये स्वस्थ रहिये । ईश्वर से यही कामना है ।

Copy by FB Wall in satendra ji baliya ।

Previous Post

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का किया शुभारंभ

Next Post

प्रधानमंत्री आवास: जौनपुर में पीओ डूडा के निलंबन की संस्तुति

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
आवास दिलाने के नाम पर विधवा से लिया 25 हजार

प्रधानमंत्री आवास: जौनपुर में पीओ डूडा के निलंबन की संस्तुति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.