आज जौनपुर आएंगे कृपाशंकर सिंह
संकल्प सवेरा,जौनपुर। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह का जनपद में आगमन शनिवार को होगा। वे वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश मिश्र के निधन पर शोक जताने के बाद तेजी बाजार स्थित अपने गांव सहोदरपुर जाएंगे।
श्री सिंह कई स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ जिले के संभ्रांतजनों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने चंद्रेश मिश्र के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि जौनपुर में उन्होंने पत्रकारिता को नया आयाम दिया। उन्होंने पत्रकारिता को समाजसेवा की नजर से देखा। उनका निधन अपूरणीय क्षति है।












