सुधांशू प्रधानमंत्री, आस्था उप प्रधानमंत्री बनी
संकल्प सवेरा गौराबादशाहपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चो का मंत्री मंडल गठन कर बच्चो को एक ऐसा मंच उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जहां वह समुदाय परिवार , स्वास्थ्य शिक्षा और उनके अपने अधिकारी के ऊपर विचार व्यक्त कर सकेंगे। विद्यालय के प्रबंधन और विकास में भागीदार बन सके। बच्चो के जीवन कौशल विकसित करने जैसे नेतृत्व निर्णय और संचार कौशल व सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों का मंत्री मंडल सहायक हो सकता है।
इसी क्रम में शुक्रवार को विकासखण्ड धर्मापुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम चौकीपुर में शुक्रवार को बच्चो के बाल संसद का गठन किया गया। जिसमें बच्चो ने सर्व सम्मति से सुधांशू यादव को प्रधानमंत्री तथा आस्था पाल को उप प्रधानमंत्री के रूप में चयन किया। बारह अन्य छात्रों का चयन विभिन्न मंत्रियों के रूप में किया गया।
मंत्री मंडल के द्वारा बच्चो में एक सामूहिक जिम्मेदारी का भाव पैदा किया जा सकता है। विद्यालय विकास, व्यक्तिगत साफ सफाई, नियमित विद्यालय में उपस्थिति एवं अन्य कार्यो में बच्चो का बच्चो के द्वारा सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चो के बाल संसद के गठन से बच्चो में प्रजातांत्रिक मूल्यों का विकास किया जा सकता है।












