पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बक्सा जौनपुर
संकल्प सवेरा जौनपुर- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों को योग से आच्छादित करनें के उद्देश्य के तहत सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
ब्लाक बक्सा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार से आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में योग के क्रियात्मक और सैद्धांतिक पक्षों का प्रशिक्षण योग प्रशिक्षक अचल हरीमूर्ति और शिवपूजन के साथ डा सुनील कुमार के द्वारा दिया जा रहा है।
प्रशिक्षक अचल हरीमूर्ति के द्वारा योग के क्रियात्मक अभ्यासों के क्रम में उसके मौलिक सिद्धांतों को बताते हुए बालिकाओं की अवस्था के अनुसार खड़े होकर और बैठकर किये जानें वाले सरल और सहज आसन और व्यायामों के साथ भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम,
भ्रामरी और उद्गीथ प्राणायामों को कराते हुए ध्यान का अभ्यास कराकर बच्चों की मनोस्थितियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों को भी बताया गया।
इस मौके पर संस्था की वार्डेन नूतन गुप्ता,रीमा यादव, रुचि श्रीवास्तव,मेनिका यादव,सूचि सिंह और किरन यादव उपस्थित रहीं।












