लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में
सपाइयो ने कैंडल मार्च निकालकर किसानों को दी श्रद्धांजलि
संकल्प सवेरा शाहगंज / जौनपुर समाजवादी पार्टी द्वारा खीरी कांड किसान नरसंहार के विरोध में कैंडिल मार्च निकाला गया।
नगर के रोडवेज स्थित कार्यालय से पूर्व मंत्री एवं विधायक शैलेन्द्र यादव ललई के भाई सपा नेता एडवोकेट संजय यादव के
नेतृत्व में बुधवार देर शाम कैंडिल मार्च निकाला गया। मार्च रोडवेज से प्रारम्भ हो राजकीय पुरुष चिकित्सालय जेसीज चौक मुख्य मार्ग डाकघर तिराहा श्रीरामपुर रोड होते हुये पुनः कार्यालय पर पहुंच समाप्त हुआ।
इस दौरान गृहराज्य मंत्री को फांसी दो काला कानून वापस ले जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करते रहे।
इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज यादव गल्लू, शिवेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी, विनोद यादव, प्रवीण सिंह, संजय यादव, सैयद उरूज, जसीम खान, मकसूद हसन, जवाहर यादव, त्रिभुवन यादव अब्दुल्ला अंसारी आदि मौजूद रहे।












