शारदीय नवरात्र में मन्त्रोंत्चार के साथ ग्राम बामी में हुई दुर्गा मूर्ति स्थापना
संकल्प सवेरा विकास खण्ड मछलीशहर के ग्राम बामी में ब्राह्मण बस्ती में नारायण सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से बनाये गये पण्डाल में दुर्गा जी की मूर्ति की स्थापना मन्त्रोंत्चार के साथ की गयी। मुख्य पुरोहित संजय शुक्ला और दयालु मिश्रा ने पूजा-उपासना की प्रक्रिया पूरी करायी। ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज तिवारी एवं उपाध्यक्ष शशिकांत उपाध्याय ने दुर्गा पूजा की जिम्मेदारी ग्रामवासियों के सहयोग से अपने ऊपर ली हुई है।
प्रतिदिन सुबह शाम आरती और पूजन कार्यक्रम होगा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए लाइटिंग की व्यवस्था की गयी है।इस हेतु आयोजकों ने उपजिलाधिकारी मछलीशहर से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रार्थना पत्र देकर लिखित अनुमति ली है जिसमें निर्धारित संख्या में ही लाउडस्पीकर लगाने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का वचन दिया है।
इस अवसर पर पण्डाल में ग्राम बामी के प्रधान पति शैलेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, अरविंद उपाध्याय, कृष्ण मुरारी उपाध्याय, अखिलेश दूबे, अश्विनी दूबे, नितिन उपाध्याय सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।












