तमंचा दिखाकर लूटे दो हजार नगद व मोबाइल फोन
संकल्प संकल्प, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार में सोमवार लूट की खबर से लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार सनी सोनकर पुत्र लालजी निवासी बसीरपुर अपने घर के समीप इटौरी बाजार में कुछ सामान की खरीदारी करने गया था
बाजार से लौटते समय जब हुआ कंधरापुर मोड़ के पास पहुंचा तभी एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करते हुए तमंचा दिखाकर जेब से मोबाइल और दो हजार नगद लेकर फरार हो गए।
इतने में सनी ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया लेकिन जब तक लोग इकट्ठा होते तब तक चोर वहां से फरार हो चुके थे। पीड़ित ने मंगलवार सुबह थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।












