इओ ने वार्डो के जर्जर संपर्क मार्गो का निरीक्षण
कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर में जल्द से जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य
संकल्प सवेरा जफराबाद। जफराबाद नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी कुँवर गौरव सिंह ने वार्डो के जर्जर संपर्क मार्गो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जर्जर संपर्क मार्गो पर जेई के द्वारा माप करवाकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही।
बता दें कि बुधवार को नगर पंचायत जफराबाद के इओ कुँवर गौरव सिंह ने वार्ड हिसारकोट व ताड़तला वार्ड में अपने कर्मियो व पी डब्लू डी के अवर अभियंता लोकेश कुमार के साथ पहुचकर जर्जर संपर्क मार्गो के निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इओ को जहां- जहां इंटर लॉकिंग मार्ग जर्जर और क्षतिग्रस्त मिले उस पर अति शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए नोट किया गया।
कस्बे में ही पड़ रहे प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर का कायाकल्प के तहत जल्द से जल्द कार्य शुरू करने की जानकारी दी। पूछे जाने पर इओ कुँवर गौरव सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास है कि हमारे नगर पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले हर संपर्क मार्ग व नालियां चुस्त दुरुस्त रहे। इसी के संदर्भ मे आज दो वार्डो में निरीक्षण किया गया। जर्जर संपर्क मार्गों व नालियों को देखने के बाद उस पर निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।
इओ ने सफाई कर्मियों को नियमित रूप से हर वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व फॉगिंग के लिए दिशा निर्देश दिया। तथा बाजार के व्यपारियों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील किया।
इस दौरान उनके साथ जेई लोकेश, राजमन, अवध नारायण, सत्येंद्र नारायण तिवारी, जगत नारायण, ओमकार यादव आदि मौजूद रहे।












