स्कूल जा रहे बच्चे को बाइक सवार ने मारी टक्कर
बच्चा सहित तीन जिला अस्पताल रिफर
संकल्प सवेरा मछलीशहर। कोतवाली अन्तर्गत ग्राम खाखोपुर के समीप नेशनल हाईवे पर खड़ी स्कूल बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहा एक पन्द्रह वर्षीय बच्चे को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बच्चे और बाइक सवार दो लोगों को गंभीर हालत मे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गयाहै।

बताया गया कि गुलाब चन्द्र उपाध्याय का पुत्र तरून कुमार स्कूल जाने के लिये दूसरी पटरी पर खडी बस मे बैठने के लिए सड़क पार कर रहा था तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उसे धक्का मार दिया। वह सड़क पर गिर कर अचेत हो गया।
बाइक पर बैठे ग्राम सलारपुर निवासी अभिषेक पाल (28) पुत्र नन्दूपाल और जिंज्ञान्शू (26) पुत्र उमेश चन्द्र भी गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों को नेशनल हाईवे अॅथारिटी की एम्बुलेस से पहले स्थानीय सीएचसी लाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर दिया गया।












