शौच करने जा रहे पड़ोसी को नशेड़ी युवक ने फावड़े से मारा मौत
संकल्प सवेरा,जौनपुर- पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत बीरबलपुर गांव में बुधवार की शाम शौच करने जा रहे पड़ोसी को नशेड़ी युवक ने फावड़े से मारकर घायल कर दिया , जहां अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी विजय बहादुर पटेल (35) पुत्र स्व. राममूरत पटेल व बेचन पाल (40) पुत्र जयनाथ पाल जो दोनो बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे शौच करने जा रहे थे और गांव की पुलिया पर पहुंचे थे कि तभी गांव का नशेड़ी युवक पीछे से आया और विजय बहादुर पटेल को फावड़े से मारने लगा ।
शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और घायलावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया भेजवाये , जहां अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही विजय बहादुर पटेल की मौत हो गयी ।
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने अभियुक्त धर्मेन्द्र पटेल को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है ।












