मदरसे में मनाया गया हिंदी दिवस
संकल्प सवेरा जौनपुर। मदरसा रियाजूल उलूम मछली शहर में हिन्दी दिवस मनाया गया हाजी इमरान खान ने कहा भारत की पहचान विदेशों में हिन्दी से होती है हिन्दुस्तान के हर हिस्से में हिन्दी बोली जाती है इन्होंने कहा हिन्दी का प्रकाश सम्पूर्ण देश में फैलाना चाहिए।
अध्यापक फैजान अहमद ने कहा कि संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था इसी दिन भारत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने हर साल 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया इस बीच मदरसे के बच्चे और समस्त शिक्षक/ शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
मोहम्मद जावेद