18 को प्रबुद्ध सम्मेलन में मौजूद रहेंगे भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल
शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र का होगा प्रबुद्ध सम्मेलन
तैयारियों पर चर्चा के लिए हुई पदाधिकारियों की बैठक
संकल्प सवेरा प्रयागराज : सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के साथ ही सभी मंडल अध्यक्षों की मौजूदगी में 18 सितंबर को शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में मंत्री नन्दी ने कहा कि 18 सितंबर को आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मंत्री नन्दी ने कहा कि शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलन में हर वर्ग से प्रबुद्ध नागरिकों, चिकित्सकों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, वरिष्ठ व्यापारियों एवं अन्य वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रबुद्ध सम्मेलन में सभी के विचारों को सुना जायेगा। सुझावों के आधार पर समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए जायेंगे। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, महानगर मंत्री कुंज बिहारी मिश्रा , महानगर संयोजक शैलेश पांडे, विधानसभा संयोजक बृजेश मिश्रा, सह संयोजक प्रण विजय सिंह,
विक्रमजीत भदौरिया, अनिता सचान, मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, दिनेश विश्वकर्मा, किशोरी लाल जायसवाल, मनोज मिश्रा, रामजी केसरवानी, विष्णु वर्मा, परमानंद वर्मा, उदित शुक्ला, गया प्रसाद निषाद आदि रहे