भाजपा ने प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का किया है निर्माण
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
बीजेपी अपने दम पर पुनः तीन सौ से अधिक सीटें जीत कर रचेगी इतिहास
संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। प्रदेश की मा 0 योगी सरकार क्राइम व करप्शन पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए भय मुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का निर्माण किया है। ये बाते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने मुंगराबादशाहपुर के मुगरडीह में स्थित भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होने कहा कि प 0 दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पथ पर चलते हुए गांव गरीब किसान नौजवान के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है। सरकार के पहले निर्णय में ही 86 लाख किसानो का बैंक ऋण माफ किया गया। उत्तर प्रदेश आज गरीबों को आवास, शौचालय, सौभाग्य ,किसान सम्मान निधि ,टीकाकरण जैसी योजनाओं में पूरे देश में अव्वल है।
श्री शुक्ल ने कहा कि सपा बसपा सरकारों के समय बंधुआ बनाई गई कानून व्यवस्था को पटरी पर लाकर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने की बड़ी चुनौती थी लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निष्पक्ष कानून व्यवस्था की नीति ने प्रदेश में भयमुक्त वातावरण का निर्माण किया है।
सरकार ने 45 लाख गन्ना किसानों का 1.40 लाख करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान किया। सपा सरकार में जहां धान गेहूं की खरीददारी 2016-17 में सिर्फ आठ लाख मैट्रिक्स टन थी वह 2021 में बढ़कर 58.8 मीट्रिक टन हो गई। उन्होने आगे बताया कि इज आफ डूइंग बिजनेस में देश में दूसरे स्थान पर है। मिशन रोजगार के तहत 4.25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी , तीन लाख युवाओं की संविदा पर सरकारी नियुक्ति, डेढ़ करोड से अधिक श्रमिकों को मनरेगा में रोजगार, दस लाख स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से एक करोड़ महिलाओं को रोजगार, दिया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 1. 52 लाख से अधिक कन्याओं का विवाह, 1.47 करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना में मुक्त गैस कनेक्शन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 7.60 लाख बेटियां लाभान्वित, बालिकाओं को स्नातक स्तर तक नि:शुल्क शिक्षा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 40 लाख माताएं लाभवान्ति हुई है। अब तक प्रदेश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 7 करोड़ 69लाख 93 हजार के पार हो चुका है। जो कि पूरे देश में सर्वाधिक टीकाकरण यूपी में हुआ है।
121324 मजरे में विद्युती करण हो चुके हैं। प्रदेश में 14160 किमी सड़को का चौड़ी करण तो 339698 किमी सड़को को गद्धमुक्त किया जा चुका है। यही कारण है कि भाजपा अपने कम समय में सर्वाधिक विकास के दम पर एक बार पुनः तीन सौ से अधिक सीटें जीत कर इतिहास रचेगी। अंत में नगर पालिका सभासद हनुमान दास गुप्ता उर्फ जंगलदास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र , महेंद्र विजय शुक्ला, प्रकाश शुक्ला मौजूद रहे।












