2022 को लेकर सपा ने किया सेक्टर व बूथ की समीक्षा
विधानसभा चुनाव सेक्टर प्रभारियों की बदौलत लड़ेगी सपाः देवी प्रसाद चैधरी
संकल्प सवेरा मीरजापुर। 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी अपने सेक्टर प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों की समीक्षा करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नगर विधानसभा, छानबे विधानसभा, चुनार विधानसभा व मझवाॅ विधानसभा के सेक्टर प्रभारियों व बूथ अध्यक्षों की बैठक जगह-जगह आयोजित की गई। नगर विधानसभा की बैठक पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव एड0 की ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विधानसभा चुनाव 2022 जीतने का गुरू मंत्र दिया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि आपलोगो के ही बदौलत विधानसभा चुनाव का फतह किया जायेगा।
इस मौके पर सुनील पाण्डेय, श्याम मोहन यादव, सुनिल यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश यादव, बांके यादव, दुर्गा सिंह, महेन्द्र यादव, योगेश मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, अरशद अली, संतोष यादव, अयूब अली, रामजी यादव, अनीश खां आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में छानबे विधानसभा की बैठक लालगंज तहसील रोड पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव सेक्टर प्रभारियों व बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व मंे लड़ा जायेगा। 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
बैठक में अभय यादव, सोकिम अहमद, अमृतलाल यादव, गोबिन्द यादव, संग्राम बिन्द, राजा बिन्द, हरिशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
मझवाॅ विधानसभा की बैठक अघवार में विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता मे ंकी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने बूथ और सेक्टर प्रभारियों से कहा कि मतदाता सूची में नाम बढ़वाने का कार्य चल रहा है आप युद्व स्तर पर लग जाय।
बैठक में रोहित शुक्ला, निजाम राइन, मुन्ना यादव, कन्हैया यादव, नान्हक सिंह, विनोद यादव, रामगोपाल बिन्द, जितेन्द्र यादव आ दि मौजूद रहे।
चुनार विधानसभा की बैठक नरायनपुर टेढ़ूआ डाक बंगले पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता में विधानसभा अध्यक्ष रविप्रकाश त्रिपाठी ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के अलावा बूथ स्तर कार्य करने पर जोर दिया गया।
बैठक में पूर्व विधायक जगतम्बा ंिसह पटेल, अरूण पटेल, पवन श्रीवास्तव, सुशील यादव, घनश्याम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।