• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

काबुल एयरपोर्ट के बाहर सीरियल बम धमाके, 12 अमेरिकी सैनिकों समेत 72 की मौत, 140 से अधिक घायल, आइएस ने ली जिम्‍मेदारी

काबुल हवाईअड्डे के बाहर गुरुवार को एक के बाद एक धमाके हुए। इन बम धमाकों में काफी लोग मारे गए हैं। हमलों में महिलाओं अमेरिकी सुरक्षा कर्मियों और तालिबान के गार्ड समेत कई लोग घायल भी हुए हैं।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 27, 2021
in Desh-Videsh
0
काबुल एयरपोर्ट के बाहर सीरियल बम धमाके, 12 अमेरिकी सैनिकों समेत 72 की मौत, 140 से अधिक घायल, आइएस ने ली जिम्‍मेदारी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

काबुल, एजेंसियां। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद अब आतंकवादियों ने खूनी खेल खेलना शुरू कर दिया है। काबुल हवाईअड्डे के बाहर गुरुवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) द्वारा किए आत्मघाती हमले में कम से कम 72 लोग मारे गए।

एक के बाद एक हुए सिलसिलेवार दो बम धमाकों में 11 मरीन कमांडो व एक मेडिक समेत 12 अमेरिकी सुरक्षा कर्मियों की जान गई है। हमले में महिलाओं, सुरक्षा कर्मियों और तालिबान के गार्ड समेत 143 लोग घायल हुए हैं। वहीं, एएफपी समाचार एजेंसी ने काबुल में देर रात एक और यानी तीसरे धमाके की जानकारी दी है।

आइएस ने देर रात अपने टेलीग्राम अकाउंट पर हमले की जिम्मेदारी ले ली। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह हमला आइएस की करतूत है। एक अमेरिकी अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि हमले में कम से कम 72 लोगों की जान गई है।

इनमें 60 अफगान नागरिक और 12 अमेरिकी सैनिक हैं। खुफिया जानकारी के अनुसार अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया ने एयरपोर्ट पर आइएस द्वारा बम धमाकों की आशंका जताते हुए बुधवार को ही अपने देश के नागरिकों को एयरपोर्ट के बाहर जमा होने से पहले ही रोक दिया था।

रोते-बिलखते अपनों को तलाश रहे थे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक आत्मघाती बम धमाका एयरपोर्ट के एबे गेट पर और दूसरा धमाका एयरपोर्ट के बाहर बैरन होटल के पास हुआ। दोनों घटनास्थल आस-पास ही हैं।

हमले में कई अफगान नागरिक भी हताहत हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। एयरपोर्ट की चहारदीवारी के पास पानी भरी खाई में कई लाशें पड़ी देखी गई। उन्हें निकाल कर किनारे ढेर के रूप में जमा किया जा रहा था। लोग रोते-बिलखते अपनों को तलाश रहे थे।

दिल दहला देने वाला मंजर 

स्थानीय पत्रकारों ने मौके के जो वीडियो बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट किए हैं उससे दिल दहलाने वाला मंजर सामने आया है। लोग अपने घायल परिचितों को ले जाते देखे गए। काबुल हवाई अड्डे के बाहर इंतजार कर रहे अफगान नागरिक आदम खान ने बताया धमाका हवाई अड्डे में प्रवेश के लिए इंतजार कर रहे लोगों के बीच हुआ। खान ने कहा कि वह धमाके वाली जगह से करीब 30 मीटर दूर था। उसके मुताबिक धमाके में कुछ लोग मृत और घायल नजर आ रहे थे तथा कुछ लोगों के अंगभंग हो गए थे

Previous Post

काबुल ब्लास्ट में 72 मारे गए, लोगों के सम्मान में आधा झुका रहेगा अमेरिकी झंडा

Next Post

Taliban itself became the victim of terrorist attack

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
Taliban itself became the victim of terrorist attack

Taliban itself became the victim of terrorist attack

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.