धारा के सिंगार के लिए अनुराग सिंह ने किया पौधारोपण
संकल्प सवेरा, जौनपुर । धरा के सिंगार के लिए जेठपुरा निवासी प्रधान पति अनुराग सिंह ने करीब 200 पौधों का रोपण किया इस दौरान लोगों से अपील किया कि वृक्ष हमारे जीवन के साथी हैं। इसलिए हमें इनका ख्याल रखना चाहेगा
उन्होंने कहा कि वृक्ष की कमी की वजह से लगातार ग्लोबल वार्मिंग का खतरा मंडरा रहा है जिस कारण पूरी मानवता सभ्यता के सामने खतरा उत्पन्न है, अगर हमने जल्द ही इस पर कंट्रोल नहीं किया तो वह दिन दूर नहीं जब हमें इसका गंभीर अंजाम भुगतना होगा।












