डाक्टर प्रभात विक्रम सिंह ने अपने साथियों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनियामऊ बख्शा जौनपुर में किया विरोध प्रदर्शन किया पैसे लेकर टीका लगाए जाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
जय प्रकाश मिश्रा जौनपुर
संकल्प सवेरा धनियामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण में एक बड़ी खामी सुनने को आई है जहाँ एक ग्रामीण ने केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा दलालों में माध्यम से प्रति पर्ची 100 रुपये लेने का आरोप लगाया । ग्रमीण ने बताया कि पिछले 3 दिन से आने पर डॉक्टरों द्वारा उसे टीका खत्म होने की बात कहके लौट दिया जा रहा था ।वही आज भी ऐसा ही कहा गया ।
जब वो निराश होकर लौटने लगा तो एक शख्स ने उससे 100 रुपये देने की शर्त पर तुरंत टीका लगवाने की बात कहने लगा । बातो बातो में पता चला कि इस तरह का काम इस केंद्र पर डॉक्टरों के इशारे पर लंबे समय से चल रहा है । बातो ही बातो में उसने इसका एक चोरी से वीडियो भी बना लिया है । इसकी जानकारी होने पर डॉ प्रभात विक्रम सिंह ने अपने साथियों के साथ वह पर विरोध प्रदर्शन किया और इस आरोप की जांच प्रभरी निरीक्षक बक्शा और जिलाधिकारी महोदय से करवाकर दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की ।
आदरणीय मोदी जी और योगी जी की महत्वाकांक्षी योजना में सबको मुफ्त वैक्सीन की राह में ऐसे दलाल और पथ भ्रष्ट डॉक्टर रोड़ा और समाज के लिए अहितकर है । इनको सजा मिलना नितांत आवश्यक है ।। उक्त मौके पर किट्टू,,मनीष,,मनोज,,रहमान,,दबीर आदि लोग उपस्थित रहे ।












