बदमाशो ने चाकू के हमले से युवक को किया घायल
केराकत जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के पेसारा गांव में बुधवार की देर शाम एक युवक को बाईक सवार बदमाशों ने मारा चाकू जिसमे वह गंभीर रूप से हुआ घायल जिसे स्थानीय लोगो की मदत से एम्बुलेंस द्वारा भिजवाया गया जिला चिकित्सालय जहा अभी स्थिति नाजुक बनी हुई ।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के पेसारा गांव निवासी मोनु पुत्र रामसरन उम्र 21 वर्ष बदमाशो द्वारा किये गये चाकू के हमले से घायल हो गये जिसमे जानकारी के अनुसार मोनू अपने पांच साथीयो के साथ पैदल पेसारा बाजार शाम को आ रहा था की सूरतपुर पेसारा मार्ग पर शिवा पब्लिक स्कूल के तिराहे पर एक बाईक पर तीन सवार आये और क्यो गाली दिया कि बात कही और कहा सुनी बढ़ने पर उसमे से एक ने हथियार निकालने की बात कही और दूसरे ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें मोनू राम को पेट और बाह में चाकू लगा
जिससे उनकी अंतड़िया तक बाहर आ गयी जिसके बाद वे भाग निकले दोस्तो की मदत से ऐंबुलेंस द्वारा उन्हें उपचार हेतु जौनपुर भिजवाया गया वही घटना की सूचना पर सरकी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुच जांच पड़ताल में जुटे रहे जिसमे अभी किसी ने तहरीर नही दिया है ।












